Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
मैगी की दूसरी वैराइटी खाने से पहले यह पढ़ लें
2 मिनट मैगी मसाला नूडल्स पिछले कुछ दिनों से खबरों में है। और हर कोई मैगी खाने की इच्छा मिटाने के लिए इसके विकल्पों की तलाश कर रहा है। लेकिन यदि आप मैगी आटा नूडल्स, करी नूडल्स और ओट्स नूडल्स को इन विकल्पों में चुन रहे हैं तो सावधान रहें।
READ MORE: 2 मिनट में बनने वाली मैगी ले सकती है 1 मिनट में आपकी जान
क्या आप जानते हैं कि मैगी तथा उसके अन्य विकल्पों में एमएसजी की मात्रा निर्धारित मात्रा से आठ गुना अधिक पाया गया है। एमएसजी की साधारण भाषा में लेड यानि सीसा कह सकते हैं।
अगर अब भी आप अपने बच्चों को भूख लगने पर मैगी ही देना चाहती हैं, तो पढ़ें इस लेख को!

सोडियम की मात्रा अधिक
मैगी के 1 प्याले (90 एमजी) में लगभग 1090 एमजी सोडियम होता है जो कि रोजाना की सोडियम की आवश्यकता का 50 प्रतिशत है। इसका यह मतलब है कि आपको अपने बाकी खाने में सिर्फ आधा चम्मच ही नमक डालना होगा। हाइपरटेंशन और दिल की बीमारियों वाले व्यक्तियों को इसे नहीं खाना चाहिए। हम आपको बता रहे हैं कि एक्स्पर्ट्स क्या कहते हैं मैगी के बारे में।

फैट ओर कार्बोहाइड्रेट की ज्यादा मात्रा
मैगी मैदा से बनती है जो कि एक जटिल कार्बोहाइड्रेट है। मैगी की हर किस्म (वैराइटी) में संतृप्त वसा की मात्रा ज्यादा होती है। मैगी आटा नूडल्स में 84.2 प्रतिशत आटा और मैगी ओट्स नूडल्स मंत 78.4 प्रतिशत मल्टी ग्रेन आटा होता है जिसमे से 52 प्रतिशत ही ओट फ्लोर है। मैगी की हर वैराइटी में ये सभी तत्व समान रूप से हैं।

पोषक तत्वों, फाइबर और प्रोटीन की कमी
यदि आप सोचते हैं मैगी की शुष्क सब्जियाँ आपको हैल्दी बनाती हैं तो आप गलत हैं। वास्तव में मैगी में पोषक तत्वों, फाइबर आदि के साथ ही प्रोटीन की भी कमी होती है। शायद आपको विश्वास नहीं हो। इसके पोषक तत्वों की जानकारी पैकिट के पीछे या नीचे देखें। मैगी के अलावा भी कई 2 मिनट में तैयार होने वाले हैल्दी स्नैक्स हैं।

पचाने में मुश्किल
चूंकि मैगी में जटिल कार्बोहाइड्रेट की अधिकता है इसलिए यह पेट पर भारी होती है और पचाने में मुश्किल। यदि आपको लगता है कि आपको रोजाना पेट दर्द होता है तो ध्यान दें कि आप मैगी कितनी खाते हैं।

प्रिजर्वेटिव की अधिकता
क्या आपको पता है कि मैगी में प्रिजर्वेटिव्स की अधिकता होती है? इनमें नमक की ज्यादा मात्रा होती है जो कि हाइपरटेंशन, दिल और किडनी की बीमारियाँ पैदा करता है।



Click it and Unblock the Notifications
