Latest Updates
-
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय -
Sawan Mehendi Designs 2026: सावन में हाथों पर खूब जचेंगे ये 7 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ
दूध पीने का कौन सा समय सही होता है: सुबह या रात
आयुर्वेद के अनुसार दूध शरीर के लिये सबसे जरुरी चीज़ है जिसका हमारे आहार में शामिल होना महत्वपूर्ण है। आयुर्वेद, सभी को नियमित रूप से हल्का गर्म दूध पीने की सलाह देता है। दूध में विटामिन (A, K और B12), थायमाइन और निकोटिनिक एसिड, मिनरल्स जैसे- कैल्शियम, फास्फोरस, सोडियम और पोटेशियम पाए जाते हैं।
READ: आयुर्वेद के अनुसार दूध पिने के कुछ नियम
इस बात पर काफी बहस हो चल रही है कि दूध पीने का सही समय क्या होता है। यदि इसका सेवन दिन में किया जाए तो यह हमें दिनभर एनर्जी देगा। अगर इसे रात मे पिया जाए तो यह दिमाग को शांत और अनिंद्रा दूर करेगा। आयुर्वेद में रात को दूध पीने की प्राथमिकता दी गई है।

अलग - अलग समय पर दूध पीने का असर:
सुबह: सुबह दूध पीने की सलाह नहीं दी जाती क्योंकि यह पचाने में भारी होता है।
दुपहर: इस समय दूध पीने से बुजुर्गों को ताकत मिलती है।
शाम: शाम के दौरान दूध पीने से आंखों पर अच्छा असर पड़ता है।
रात: रात को दूध पीने सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि इससे शरीर की थकान मिटती है और नींद अच्छी आती है।
READ: गरम या ठंडा? कैसा दूध पियें, जो सेहत के लिये हो अच्छा
रात को दूध पीने से क्या लाभ होते हैं:
- रात को दूध पीने से नींद इसलिये अच्छी आती है क्योंकि दूध में अमीनो एसिड ट्राइप्टोपेन होता है जो कि नींद के हार्मोन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है।
- दूध में कैल्शियम होता है जो कि हड्डियों को मजबूत बनाता है। और साथ ही शाम को दौड़ भाग कम करने की वजह से दूध का कैल्शियम हड्डियों में आराम से समा जाता है।
- इसमें प्रोटीन होता है जो कि मासपेशियों के विकास के लिये लाभदायक होता है।
दूध पीते वक्त इन बातों का रखें ख्याल:
- जिन लोगों का पाचन कमजोर, किसी प्रकार की स्किन कंडीशन, कफ, पेट में कीड़े और हर वक्त पेट खराब रहता हो, उन्हें दूध से बचना चाहिये।
- दूध को कभी भी भोजन के साथ नहीं पीना चाहिये क्योंकि यह जल्द हजम नहीं हो पाता। इसे हमेशा अलग से गरम कर के पीना चाहिये।
- दूध को अगर ठंडा, ज्यादा और सही खाद्य पदार्थ के साथ नहीं पिया गया तो यह सेहत के लिये खराब हो सकता है।
- जिन्हें लैक्टोज इंटॉलरेंस हैं, उन्हें दूध नहीं पीना चाहिये।
- रात को दूध पीने से मोटापा भी बढ़ता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications