Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
पेट फूल रहा है तो कीजिये इन खाद्य पदार्थों का सेवन
ब्लॉटिंग (पेट फूलना) बहुत कष्टप्रद हो सकता है परन्तु यह एक ऐसी समस्या है जिसका सामना हम सभी को कभी न कभी करना ही पड़ता है। पेट फूलने के साथ कभी कभी डकार आने की भी समस्या हो सकती है।
ब्लॉटिंग के कई कारण हो सकते हैं। खाना खाने के बाद होने वाली ब्लॉटिंग का मुख्य कारण आहार है। खाना खाने के लिए पर्याप्त समय नहीं देने से भी ब्लॉटिंग की समस्या हो सकती है।
महिलाओं में मासिक धर्म भी ब्लॉटिंग का एक कारण हो सकता है। डिहाईड्रेशन (पानी के कमी) के कारण भी ब्लॉटिंग की समस्या हो सकती है।
यद्यपि चिंता की कोई बात नहीं है। कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनका आज सेवन करके आप कल ब्लॉटिंग से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं।

अदरक
आप अपनी चाय में अदरक डाल सकते हैं और अदरक की चाय पी सकते हैं या अपने खाने में अदरक को शामिल कर सकते हैं।

सौंफ
इसका उपयोग गैस और ब्लॉटिंग की समस्या से निपटने में किया जाता है। सौंफ आँतों की कोशिकाओं को आराम पहुंचाती हैं जो फंसी हुई गैस को दूर करने में सहायक होता है। खाने के बाद थोड़ी सी सौंफ खाएं तथा गैस और पेट फूलने की समस्या से छुटकारा पायें।

दही
दही में प्रोबायोटिक्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। प्रोबायोटिक्स अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो पाचन में और भोजन के अवशोषण को बढ़ाकर पाचन तंत्र को अच्छी तरह कार्य करने में सहायक होते हैं। इस से डि-ब्लॉटिंग में सहायता मिलती है।

केला
केले में पोटैशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। पोटैशियम शरीर में सोडियम की मात्रा को नियमित करता है जो ब्लॉटिंग के लिए ज़िम्मेदार होता है।

लाल मिर्च
इसके अलावा अपने आहार में लाल मिर्च शामिल करें। लाल मिर्च में कैपेसिन नामक तत्व पाया जाता है जो पाचन के लिए आवश्यक एंजाइम्स के स्तर को बढ़ाता है। इससे गैस और पेट फूलने की समस्या में कमी आती है।



Click it and Unblock the Notifications
