Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
सावधान! इन चीज़ों के साथ भूल कर भी ना खाएं ये दवाइयां
आपको शायद ही कुछ ऐसे लोग मिलेंगे जो किसी भी प्रकार की दवाइयों का सेवन ना रहे हों। कोई मधुमेह या बीपी से परेशान है, तो किसी को मामूली सा कफ या सर्दी-जुखाम ही हो गया है... यानी कहने का मतलब है कि हर कोई किसी ना किसी रूप में दवाइयों का सेवन कर रहा है।
Jabong sale: Avail Upto 25% reduction on The Final Amount During Checkout
कई लोग जल्दी ठीक होने के लिये दवाइयों का सेवन दूध, फ्रूट जूस या कॉफी पीते-पीते कर लेते हैं। तो कई लोग यह मानते हैं कि अगर जल्दी बीमारी ठीक करनी हो है, तो ढेर सारी हरी सब्जियां और फल खाओ।
मगर दोस्तों क्या आपको इस बारे में जानकारी है कि कौन सी खाने पीने की चीजों को किन-किन प्रकार की दवाइयों के साथ मिक्स नहीं करना चाहिये, नहीं तो सेहत पर बुरा असर पड़ेगा?
अगर दवाइयों का सेवन गलत खान-पान के साथ खाया गया तो उस दवाई का असर शरीर पर नहीं होता और साथ ही यह सेहत के लिये भी खतरनाक हो जाता है। आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे, आइये देखें -

कॉफी
इसके साथ आपको Bronchodilators जो कि अस्थमा की दवाई होती है, नहीं लेनी चाहिये। जब इसे कॉफी के साथ मिक्स किया जाता है तो धड़कन, घबराहट और उत्तेजना बढ जाती है।

केला
केले के साथ ब्लड प्रेशर की दवाइयां ना लें। केले में पोटैशियक की मात्रा अधिक होती है, जो कि अच्छी बात है लेकिन वे लोग जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने की दवाइयां खाते हैं उनके अंदर केला खाने से पोटैशियम की मात्रा बढ सकती है, जो उनकी धड़कन और घबराहट बढ़ा सकती है।

शराब
शराब ना पियें अगर आप पेनकिलर, डायबिटीज की दवा या फिर एंटीथिस्टेमाइंस की दवाओं का सेवन कर रहे हों तो। वैसे भी दवाइयों में शराब ना सेवन करने की चेतावनी साफ लिखी होती है। शराब पीने से जिगर पर दबाव पड़ता है जिस वजह से वह दवाइयों को तोड़ने में असमर्थ हो जाता है। इस वजह से नींद आ सकती है और अगर आपके जिगर को कड़ी महनत करनी पड़ेगी तो वह डैमेज भी हो सकता है।

हरी सब्जियां
पत्तेदार सब्जियों का सेवन ना करें अगर आप एंअीकॉगूलेंट्स (रक्त को पतला करने वाली दवा) जैसे, वारफ्रेन आदि खाते हों तो। हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन के होता है जिससे रक्त जमने लगता है। वारफ्रेन नामक दवा विटामिन के से बचाने का काम करती है, पर यदि आप दवा खाने के तुरंत बाद हरी सब्जियां खाएंगे तो यह दवा काम नहीं करेगी।

नद्यपान जड़
इसे ना खाएं अगर आप हार्ट की दवाइयां खाते हैं तो। नद्यपान की जड़ें शरीर में पोटैशियम की मात्रा को घटाती हैं, जो कि हृदय संबन्धित बीमारियों वालों के लिये खतरनाक है। शरीर में कम पोटैशियम की वजह से हार्ट फेलियर और दिल की लय का असामान्य रूप से बढ़ना और घटना लगा रह सकता है।

मुसम्बी
इसके साथ Statins नामक दवा ना खाएं, जो ब्लड प्रेशर को कम करने का काम करती है। मुसम्बी में एक प्रकार का कैमिकल होता है जो Statins को शरीर में घुलने से रोकता है। ऐसे में अगर आप लापरवाही करेंगे तो आपकी मासपेशियों में दर्द होने लगेगा।

दूध
अगर एंटीबायोटिक दवाएं खाते हैं तो दूध ना पियें। Ciprofloxacin और tetracycline जैसी दवाइयों को खाना खाने के एक घंटे पहले या खाना खाने के दो घंटे के बाद पानी के साथ खाएं। दूध पीने से ये दवाइयां शरीर में ठीक प्रकार से घुल नहीं पाएंगी और साइड इफेक्ट ऊपर से होगा।

कफ सीरप के साथ नींबू या संतरे
कफ के सीरप के साथ नींबू या संतरे ना खाएं। इसके साइड इफेक्ट की वजह से आपको मतिभ्रम या चक्कर आ सकते हैं। फल खाने का असर आपके शरीर में 24 घंटों तक बना रह सकता है इसलिये जब भी कफ का सीरप पियें तो नींबू या संतरे से दूर रहें।



Click it and Unblock the Notifications
