Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
सर्दियों में चाहिये खिली-खिली त्वचा तो डाइट में शामिल करें ये फल
आज कल बाजार में भारी मात्रा में आमला, पपीता और अनार काफी मिल रहे हैं, जिन्हें खाने या फिर चेहरे पर लगाने से सर्दियों में आपकी त्वचा चमक उठेगी।
वैसे तो सर्दियों में गरम गरम चाय के साथ पकौडे खाने में बड़ा मजा आता है, लेकिन ऐसे में ये नहीं है कि आप पौष्टिक फलों को नजरअंदाज कर जाएं। जी हां, आज कल बाजार में भारी मात्रा में आमला, पपीता और अनार काफी मिल रहे हैं, जिन्हें खाने या फिर चेहरे पर लगाने से सर्दियों में आपकी त्वचा चमक उठेगी।
अगर आपको लगता है कि सर्दियों में आपकी स्किन बिल्कुल डल हो जाती है और चेहरे से चमक उड़ जाती है, तो हमारे एक्सपर्ट दृारा बताए हुए इन फलों को अपनी डाइट में शामिल करना ना भूलें।

* आमला:
आमला काफी पौष्टिक फल है और यह बड़े पैमाने पर प्राकृतिक सौंदर्य उत्पादों में इस्तेमाल किया जाता है। यह खून को साफ करता है जिससे त्वचा में चमक भरती है।

* पपीता:
यह विटामिन ए और ढेर सारे एंजाइमों से भरा है। साथ ही यह एंटी-ऑक्सीडेंट के रूप में भी मदद करता है। यह चेहरे से डेड स्किन को हटाता है, जिससे त्वचा चमकदार बनती है और बुढापा भी नहीं आता।

* एवोकैडो:
इस फल में ढेर सारा प्रोटीन और ओमेगा 9 फैटी एसिड होता है, जो त्वचा की रंगत को बढाता है और ड्राई स्किन से भी मुक्ती दिलाता है। इससे चेहरे पर झुर्रियां भी नहीं पड़ती। आप इस फल का तेल चेहरे को नमी प्रदान करने के लिये लगा सकती हैं।

पाइनएप्पल:
इस फल में काफी सारा एंटीऑक्सीडेंट हेाता है, जो एक्ने, झाइयों, काले धब्बों, ब्लैकहेड्स से आपको बचाता है और पोर्स को साफ करने में मदद करता है।

केला
इस फल में काफी सारी मात्रा में पोटैशियम होता है जिससे रूखी त्वचा हाइड्रेट होती है। साथ ही इसमें विटामिन ई और सी होता है जो त्वचा को चमकदार बनाता है। सर्दियों में तवचा डल हो जाती है जिसको नमी पहुंचाने का काम केला करता है।

किवी:
इसमें विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में होते हैं। ये त्वचा की कोशिकाओं को लंबे समय तक ठीक रखते हैं और साथ में त्वचा को नमी पहुंचाता है, जिससे त्वचा में चमक बनी रहती है।

अनार:
यह फल स्किन को स्वस्थ बना कर उसमें चमक भरता है। यह पोर्स को साफ कर के झुर्रियों और बारीक धारियों को चेहरे से मिटाता है। सर्दियों में पोर्स खुल जाते हैं, जिसको यह फल टाइट करता है।



Click it and Unblock the Notifications
