Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
तनाव दूर भगाने वाले स्वास्थ्यवर्धक खाद्य
आजकल आधुनिकता की होड़ में हर कोई तनावग्रस्त है। हम सभी कहीं न कहीं किसी न किसी बात को लेकर उलझन में पड़े हुए हैं, परेशान हैं और उसका हल ढूंढ रहे हैं। कई बार ये तनाव जानलेवा साबित हो जाता है और कई खतरनाक बीमारियों की वजह बन जाता है।
मधुमेह, थॉयराइड, हार्ट अटैक और डिप्रेशन जैसी कई बीमारियां, अधिकांशत: तनाव की वजह से होती हैं। इसकी वजह से दैनिक गतिविधियों पर भी असर पड़ता है।
READ: बालों व त्वचा पर कैसे पड़ता है तनाव का असर
लम्बे समय तक तनाव में रहना जानलेवा होता है। इसलिए, स्वास्थ्य विशेषज्ञ मानते हैं कि तनाव से दूर रहने के लिए हर संभव उपचार करना चाहिए। स्वयं को लोगों के साथ व्यस्त रखें, अपने आप को भी समय दें, अच्छी और सकारात्मक बातें ही सोचें। एक्सपर्ट का मानना है कि कई फूड भी ऐसे होते हैं जिनके सेवन से तनाव दूर भाग जाता है।

इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही फूड के बारे में बता रहे हैं जिनके सेवन से शरीर में ऐसे तत्व पहुंचते हैं कि मन प्रसन्न हो जाता है और तनाव से मुक्ति मिल जाती है। आइए जानते हैं तनाव को दूर करने वाले खाद्य पदार्थों के बारे में-

हरी पत्तेदार सब्जियां: गहरे हरे रंग वाली पत्तेदार सब्जियां, जैसे- पालक आदि में फोलेट की मात्रा अधिक होता है जो मन को बदल देती है, क्योंकि इनमें सेरोटोनिन और डोपामाइन भी शामिल होता है। एक रिसर्च के अनुसार, जो लोग अधिक वसा वाला भोजन करते हैं उनमें तनाव होने का खतरा ज्यादा रहता है।

टर्की: टकी में अमीनो एसिड की मात्रा काफी ज्यादा होती है जो शरीर में पहुंचते ही सेरोटोनिन में परिवर्तित हो जाती है। जो लोग ट्रिप्टोफान को लेते हैं, जो कि एक प्रकार का अमीनो एसिड होता है, वो ज्यादा शांत और खुश रहते हैं। कद्दू के बीज, अखरोट और कार्बनिक अंडों में इसकी अच्छी खासी मात्रा होती है।
ब्लूबेरी: ब्लूबेरी में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो दिमाग को मजबूत और निर्णय लेने में सक्षम बना देता है और मूड को बदलकर अच्छा कर देता है। इसके सेवन से तनाव कम हो जाता है और प्रतिरक्षा क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है।

शतावरी: शतावरी में फोलेट काफी होता है जो शरीर को ठंडक देता है। अगर इसका सेवन सलाद में किया जाये, तो सबसे अधिक लाभकारी होता है।
एवाकाडो: एवाकाडो, वसा को शरीर में नहीं बढ़ने देता है और तनाव को कम कर देता है। इसमें बीटा-कैरोटीन और विटामिन ई होता है जो तनाव के स्तर को काफी घटाने में सहायक होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
