Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
क्या आप जानते हैं चावल के माढ़ के ये 8 फायदों के बारे में
आप सभी ने माढ़ के बारे में सुना ही होगा। जी हां, जब से पाककला की शुरूआत हुई, चावलों को बनाने की कई विधियां इस्तेमाल की जाती हैं।
कई बार चावल को उबालने के दौरान उनमें उबलते हुए पानी को गिलास या कप में निकाल लिया जाता है और इसे बीमार या छोटे बच्चों को पिलाया जाता है ताकि उन्हें उससे तरल रूप में पोषक तत्व, कार्बोहाईड्रेट और आवश्यक अमीनो एसिड मिलें।
इसे पीने से काफी शारीरिक लाभ मिलता है। चावल के माढ़ या राइस वाॅटर में काफी मात्रा में ऊर्जा और पोषक तत्व होते हैं। अमूमन, राइस वॉटर को चावल उबलने के बाद निथार कर निकाला जाता है और इसमें जीरा और नमक व हींग से छौंक लगा दिया जाता है। इसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं जोकि निम्न प्रकार हैं:

1. डिहाईड्रेशन रोके -
डिहाईड्रेशन रोकने का सबसे प्राकृतिक तरीका चावल के माढ़ का सेवन होता है। यह गर्मियों के दिनों में बहुत फायदेमंद होता है और एक गिलास मात्र पीने से काफी आरा मिलता है।

2. कब्ज दूर करें -
अगर किसी व्यक्ति को आए दिन कब्ज की समस्या रहती है तो उसे चावल के माढ का सेवन नियमित करना चाहिए। इससे उसे कब्ज की समस्या नहीं होगी और उसे आराम रहेगा।

3. डायरिया का उपचार -
चावल का माढ या राइस वॉटर, डायरिया के उपचार के लिए सबसे अच्छा होता है। इसे पीने से डिहाईड्रेशन और दस्त की समस्या भी दूर हो जाती है।

4. ऊर्जा का उत्तम स्त्रोत -
राइस वॉटर में भरपूर मात्रा में ऊर्जा यानि एनर्जी होती है। इससे व्यक्ति का शरीर चुस्त बना रहता है।

5. कैंसर की रोकथाम -
चावल के माढ़ में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए होता है जो कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ने में मदद करता है।

6. एल्जाइमर को होने से रोकें -
अल्जाइमर, बुढापे में भूलने की गंभीर बीमारी को कहा जाता है। अगर नियमित रूप से माढ का सेवन किया जाएं तो इसके होने के चांसेस काफी कम हो जाते हैं।

7. वायरल संक्रमण का उपचार करे -
राइस वॉटर को पीने से शरीर में होने वाला वायरल इंफेक्शन कम हो जाता है और शरीर को आवश्यक पोषक तत्व भी मिल जाते हैं। इससे व्यक्ति को सही होने में कम समय लगता है।

8. सूर्य से सुरक्षा -
एक गिलास राइस वॉटर का सेवन गर्मियों के दिनों में घर से करके निकलें। इससे सूर्य के ताप का प्रभाव शरीर में कम पड़ेगा और पराबैंगनी किरणों का असर भी कम रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
