Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
काले धब्बे वाले केले हैं स्वास्थ्य के लिये एकदम बेस्ट, जानें फायदे
अधिक पका हुआ केला यानी जब केले के छिलके पर काले धब्बे आ जाते हैं, तो कई सारे लोंगो को लगता है कि केला सड़ गया है और वे उसे फेक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही काले धब्बे वाले केले स्वास्थ्य के लिये कितने फायदेमंद हैं?
जब केले ज्यादा पक जाते हैं तब इनके गुण कई गुना बढ़ जाते हैं। एक रिसर्च के अनुसार पता चला है कि ऐसे केलों में कैंसर से लड़ने के की ताकत और इम्यूनिटी बढ़ाने के गुण बढ जाते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा और वाइट ब्लउ सेल्स बढ़ाने की क्षमता में भी इजाफा होता है। क्या डायबिटीज़ होने पर भी आपको केला खाना चाहिए?
तो अगली बार जब आप पके हुए केले देंखे तो उन्हें फेकने की बजाए तुरंत ही खाएं। आइये जानते हैं काले धब्बे वाले केले खाने से हमारे स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ता है।

एसिडिटी मिटाए
ऐसे केलों में एंटी एसिड गुण होते हैं जो सीने की जलन और एसिडिटी से राहत दिलाते हैं। केला केला खाने से आपको तुरंत ही राहत मिल सकती है। केला खाने के 20 महत्वपूर्ण कारण

ब्लड प्रेशर को रखता है नियंत्रित
केले में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है और सोडियम की मात्रा बहुत कम। यही कारण है जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। यह शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है और शरीर को दिल के दौरे और स्ट्रोक से बचाता है।

कैंसर से बचाव
जापान में हुए एक शोध के अनुसार जिनके छिलकों पर काले निशान बने होते हैं, वे टीएनएफ नामक तत्व से भरपूर होते है जिसे ट्यूमर नेक्रोसिस फैक्टर कहा जाता है। यह शरीर में कैंसर पैदा करने वाली कोशिश से लड़ने में बेहद सहायक होता है।

पेट संबंधी रोग
इसे खाने से पेट की जलन, गैस, एसिडिटी से राहत मिलती है। इसके लिए केले को चीनी के साथ मिलाकर खाना बेहतर विकल्प है। मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा के कारण केला आसानी से पच जाता है जिससे शरीर का मेटाबॉलिज्म दुरुस्त रहता है।

एनर्जी दे
वर्कआउट से पहले दो ऐसे केले खा लेने से शरीर को लंबे समय तक एनर्जी मिलती रहती है। यह ग्लाइसीमिक इंडेक्स में कम होते हैं और इनमें ढेर सारा विटामिन और मिनरल पाया जाता है, जिससे मसल क्रैंप नहीं होता।

एनीमिया दूर करे
इसे खाने से खून में आयरन बढ़ता है जिससे हीमोग्लोबीन में इजाफा होता है और शरीर को ताकत मिलती है।

अल्सर से छुटकारा
जब आपको पेट का अल्सर होता है तब आपको कई तरह के खाद्य पदार्थ खाने से मना कर दिया जाता है, लेकिन आप काले धब्बे वाले केले आराम से खा सकते हैं। अल्सर का उपचार कैसे करें?


कब्ज से छुटकारा
कब्ज होने पर कुछ केले खा लें क्योंकि इसमें ढेर सारा फाइबर होता है और यह प्राकृतिक रूप से आपका पेट साफ करने में मदद करता है। कब्ज से छुटकारा पाने के 15 घरेलू उपचार

पीएमएस से राहत
मासिक धर्म के समय जब आपका मूड खराब हो या तनाव सा लगे तो कुछ केले खा लीजिये। इससे ब्लड शुगर का लेवल सही रहता है और इसमें विटामिन बी होने के नाते आप रिलैक्स रहेंगी और आपका मूड भी अच्छा रहेगा।

तापमान कंट्रोल करे
गर्मी के दिनों में अगर आप दो ऐसे केले खा लेंगी तो आपका शरीर पूरी तरह से ठंडा हो जाएगा। इसे आप बुखार में भी खा सकती हैं, आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
