Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
जानें क्या होता है जब आप रोज खाते हैं चावल
चावल हमारे थाली का एक अहम हिस्सा है, जिसके बिना हम खाने की कल्पना भी नहीं कर सकते। लेकिन जो लोग डायटिंग करते हैं वे चावल खाने से हमेशा बचते हैं।
पर दोस्तों क्या आपको मालूम है कि चावल में विभिन्न प्रकार के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसमें नियासिन, विटामिन डी, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, थायमीन और राइबोफ्लेविन पर्याप्त मात्रा में होता है।
यहां तक कि जब किसी का पेट खराब होता है या दस्त होने लगते हैं, तब भी उसे चावल और मूंग दाल की खिचड़ी बना कर दी जाती है क्योंकि चावल बहुत जल्दी हजम हो जाता है। हर भोज्य पदार्थ की ही तरह चावल भी काफी स्वास्थ्य वर्धक होता है, पर अगर वह लिमिट में खाया जाए तो।
वाइट राइस की जगह अगर आप ब्राउन राइस ज्यादा खाएं तो, आपको ज्यादा फायदा होगा। चावल खाने वालों एक बात का खास ख्याल रखना चाहिये कि अगर उन्हें मधुमेह है तो चावल उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है। या फिर अगर आपको अस्थमा है तो चावल ना खाएं क्योंकि इसकी प्रकृति ठंडी होती है।

शरीर को मिलती है एनर्जी
क्या आप जातने हैं कि एक कटोरी चावल खाने से आपके शरीर को कितनी ऊर्जा मिलती है। इसे खाने से शरीर को कार्बोहाइड्रेट्स मिलते हैं तथा ब्रेन भी अच्छे से काम करता है। आपके शरीर का मैटाबॉलिज्म बढ जाता है और आपको एक्टिव रहने के लिये एनर्जी मिल जाती है।

हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखे
अगर आपका ब्लड प्रेशर हमेशा बढा रहता है तो आपको रोजाना एक कटोरी चावल तो जरुर खाना चाहिये। चावल में सोडियम की मात्रा नहीं होती है। यह दिल की बीमारी के रिस्क को भी कम करता है।

लो कोलेस्ट्रॉल लेवल
चावल में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नाम मात्र की होती है। अगर आप कोलेस्ट्रॉल फ्री राइस खाएंगे तो आपका मोटापा भी नहीं बढेगा।

कैंसर से बचाए
ब्राउन राइस खाने से शरीर को अघुलनशील फाइबर पाए जाते हैं, जो शरीर की कैंसर से सुरक्षा करते हैं।

त्वचा में निखार आए
आयुर्वेद में त्वचा को निखारने के लिये चावल का प्रयोग बताया गया है। साथ ही चावल का पानी जिसे हम माढ भी कहते हैं, त्वचा की हर समस्या को दूर करने के लिये लाभकारी है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि झुर्रियों को दूर रखता है।

विटामिन और मिनरल्स से भरपूर
चावल विभिन्न प्रकार के विटामिन और मिनरल्स का खजाना है। इसमें नियासिन, विटामिन डी, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, थायमीन और राइबोफ्लेविन पर्याप्त मात्रा में होता है।

अल्जाइमर को ठीक करने में मदद करे
क्या आपको पता है कि अगर आप हर दिन चावल खाएंगे तो, आपके दिमाग में न्यूरोट्रांसमीटर का विकास तेज हो जाएगा, जो अल्जाइमर रोगियों की बीमारी के खिलाफ लड़ने में सहायक होगा।

हृदय के स्वास्थ्य के लिये बेहतर चावल की प्रकृति ठंडी होती है।
आपने राइस ब्रैन ऑइल के बारे में सुना होगा? इसमें ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं इसलिये आपको ब्राउन राइस या वाइल्ड राइस खाने चाहिये। ऐसा इसलिये क्योंकि इन चावलों में भूंसी लगी रहती है, जो वाइट राइस में नहीं होती।

शरीर रखे ठंडा
गर्मियों में तो चावल जरुर खाना चाहिये। पेट में गर्मी होने पर प्रतिदिन चावल खाने से शरीर को ठंडक मिलती है ।



Click it and Unblock the Notifications
