Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मोटापा कम करने के लिये घर पर बना कर पिएं ये 10 डिटॉक्स वॉटर

अगर आप बहुत ज्यादा जंक फूड या रोज़ साइड की तली भुनी चीज़ें खाते हैं तो जाहिर सी बात है कि आपका मोटापा जरुर बढेगा। इस समय आपको जरुरत है अपने शरीर को पूरी तरह से डीटॉक्सीफाई करने की। इसमें कुछ वाटर बेस्ड डिटॉक्स ड्रिंक आपकी मदद कर सकते हैं। ये डिटॉक्स ड्रींक न सिर्फ शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं बल्कि आपका वजन भी कम करते हैं। ये टेस्टी ड्रिंक आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बढा सकते हैं, जिससे आपको वेट लूज करने में मदद मिलेगी और आपका टम्मी भी बाहर नहीं निकलेगा। OMG! करेला तो हेल्दी था ही अब इसकी पत्तियां भी कर सकती हैं इतनी बीमारियों को छू मतंर

आपको वजन कम करने के लिये रोजाना लगभग 1.5 लीटर पानी पीना चाहिये जो कि लगभग 6 गिलास पानी होता है। इससे आप कम से कम 17,400 कैलोरीज़ पर इयर खर्च करेंगे।
अगर आप प्लेन पानी को किसी भी फैट बर्न करने वाले फूड के साथ मिक्स करेंगे तो आप आराम से अपना वजन कम कर सकते हैं। यह डिटॉक्स ड्रिंक ना केवल फैट घटाएगा बल्कि ब्लोटिंग को भी दूर रखेगा। तो दोस्तों बिना देरी किये हुए आइये जानते हैं कि ये 10 प्रकार के डिटॉक्स वॉटर बनाए कैसे जाते हैं।

#1 कुकुंबर और ग्रेप फ्रूट ड्रिंक
अगर इन दोंनो को अलग अलग देखा जाए तो यह वजन कम करने में काफी लाभदायक होते हैं। लेकिन अगर आप इन दोंनों को मिला कर एक पानी से भरे जार में डाल कर ऊपर से नींबू मिलाएं तो यह और भी फायदेमंद हो जाएगा। इसे बनाने के बाद 1 घंटे के लिये फ्रिज में रख दें और फिर पिएं।

#2 एप्पल, सिनामन वॉटर
प्लेन वॉटर में सेब और दालचीनी की छड़ी मिला दें। इस पानी को आप पूरे दिन में सिप करते करते पी सकते हैं।

#3 कुकुंबर और लेमन वॉटर
नींबू में ढेर सारा विटामिन सी होता है जो कि इम्यूनिटी बढाता है। साथ ही खीरे से चेहरे की सूजन मिटती है और बॉडी हाइड्रेट रहती है। एक पानी से भरी बोतल में थोड़े से पीस खीरे के डालें और ऊपर से नींबू निचोड़ दें। फिर उसमें टेस्ट के लिये मिंट डालें।

#4 जिंजर और लेमन वॉटर
अदरक हमें दर्द से छुटकारा दिलाता है। इस ड्रिंक को बनाने के लिये पानी में 1 स्लाइस नींबू और थोड़े से घिसे अदरक डालें। ऊपर से थोड़ा नींबू भी निचोड़ सकते हैं। इसे दिनभर में सिप करते करते पिएं।

#5 एप्पल साइडर वेनिगर वॉटर
हम सभी जानते हैं कि वेट लॉस में एप्पल साइडर वेनिगर काफी फायदेमंद होता है। इस ड्रिंक को बनान के लिये 1 सेब का स्लाइस, 2 टीस्पून एप्पल साइडर वेनिगर और थोड़ा सा नींबू पानी में निचोड़ दें।

#6 चाय
चाय पूरी दुनियां दृारा पी जाती है। पर क्या आप जानते हैं कि कुछ प्रकार की चाय स्वास्थ्य के लिये बहुत फायदेमंद मानी जाती है। जिंजर टी, डेंडिलियॉन टी, पिपरमिंट टी और ग्रीन टी वजन घटाने के लिये काफी अच्छी होती हैं। आप दिनभर में 3-5 कप चाय पी सकते और वजन घटा सकते हैं।

#7 नमक का पानी
अगर आप अपनी डिटॉक्स वॉटर डाइट शुरु करन वाले हैं तो कोशिश करें कि उससे पहले नमक का पानी पिएं। यह ड्रिंक आपके पूरे सिस्टम को साफ करता है। बस पानी में थोड़ा सा नमक मिलाएं और रिलैक्स हो जाएं। यह बॉडी को साफ कर देगा।

#8 क्रैनबेरी जूस
क्रैनबेरी शरीर को साफ कर के मेटाबॉलिज्म को बढाता है। अगर मेटाबॉलिज्म अच्छा होगा तो ही आपका वजन कम हो पाएगा। यह फैट को एनर्जी में बदलने का काम करता है, जिससे वजन नहीं बढ पाता। यह ड्रिंक शराब और निकोटिन को शरीर से निकालता है।

#9 लेमोनेड
नींबू को अन्य तरह के डिटॉक्स ड्रिंक में डाला जा सकता है। लेमोनेड एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक है जो कि इम्यूनिटी को बढावा देता है। इसका नियमित सेवन करने से आपको साफ और ग्लोइंग स्किन भी मिलेगी।

#10 कैबेज ब्रोथ
आप शरीर को ना केवल डिटॉक्स वॉटर से ही बल्कि इस कैबेज ब्रोथ से भी डिटॉक्स कर सकते हैं। बस कैबेज के साथ कुछ हरी सब्जियां मिलाएं जैसे, पालक, गाजर और प्याज आदि। आप इसमें अपने मन की कोई भी अन्य हरी सब्जियां मिक्स कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
