Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गर्म दूध पीने के ये 10 फायदे आपके शरीर को रखेगें हेल्दी
आपने बचपन से ही सुना होगा कि दूध पीना गृहमारे स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है। दूध से हमारे शरीर को वो सब चीजें मिलती है तो कई भोजन मिलकर भी नहीं दे सकते है। दूध को निकालकर लगभग आधे घण्टे तक उबाल लेना चाहिए।
जिस दूध को निकले तीन घंटे या अधिक समय हो गया हो वह दूध बासी हो जाता है ऐसा दूध त्रिदोषकारक होता है हम सभी जानते हैं कि दूध पीने से सेहत में कितना निखार आता है लेकिन गरम दूध पीने से हमें क्या लाभ पहुंचता है, ये किसी को नहीं पता। आज हम आपको बताएंगे कि गरम-गरम दूध को अपने आहार में रोजान शामिल करने से सेहत को कौन से फायदे पहुंचते हैं।
दूध में मिठास के लिए चीनी न डालें, मीठा दूध कफ कारक होता है। चीनी मिलाकर पीने से कैल्शियम नष्ट होता है। ध्यान रखें कि आप अगर मीठा दूध पीना पसंज करते है तो उसमें चीनी भूलकर भी ना डाले क्योंकि ऐसा करने से आपको दूध का पोषण नहीं मिलेगा। आइए जानते है गर्म दूध पीने के क्या हैं फायदे....

कैल्सियम है भरपूर
दूध हमारे शरीर और हमारी हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसलिए आपको रोज गर्म दूध पीना चाहिए। हर रोज गरम दूध पीने से हमारे दांत और हडि्डयां मजबूत बनती हैं। ये हमारी हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद है।

प्रोटाने से भरपूर
अगर आपको प्रोटीन की मात्रा अपने शरीर में बढ़ानी है तो आपको दिन की शुरूआत में एक गिलास गरम दूध पीने से शरीर दिनभर ऊर्जावान बना रहता है। इससे आपकी मांसपेशियां भी मजबूत और विकसित होती है।

कब्ज की समस्या को खत्म करता है
सबसे गंभीर समस्या कब्ज की ही होती है अगर आपको कब्ज हो जाए तो आपका चैन छिन जाता है। गर्म दूध पीने से आपकी ये समस्या खत्म हो जाती है। इसलिए गर्म दूध जरूर पिएं।

थकान मिटाता है दूध
आपके शरीर की क्षमता जब कम होती है तो आप जल्दी ही थक जाते है। ऐसे आपको शरीर की ऊर्जा और कैपेसिटी बढ़ाने के लिए आपको गर्म दूध पीना शुरू कर देना चाहिए। इसे खासतौर पर बच्चों को हर रोज दूध पीने के लिए दिया जाना चाहिए। बच्चों के लिए तो ये बहुत ही जरूर है।

थ्रोट की समस्या का समाधान
गला आपके शरीर का मुख्य भाग होता है। इसलिए इसमें कुछ हो जाए तो हमें उलझन होती है। अगर आपके गले में तकलीफ है तो दूध के कप में चुटकीभर कालीमिर्च भी मिला सकते हैं। दूध का सेवन करने से गला भी अच्छा रहता है। इससे आपको गले की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा।

डिप्रेशन से छुटकारा
डिप्रेशन एक बहुत ही गंभीर समस्या है। इससे आपके दिमाग और दिल में सीधा और खतरनाक असर पड़ता है। अगर आप को किसी बात की कोई तनाव हा तो आप ऎसे में हल्का गरम दूध पीए। दूध पीने से दिनभर का तनाव कम हो जाता है और आप राहत महसूस करेंगे। ये तनाव के लिए रामबाण इलाज है।

नींद के लिए है जरूरी
अच्छी नींद अगर आपको ना आए तो आप जल्दी बीमार हो सकते है। इसलिए आपके लिए ये बहुत जरूरी है कि रात को सोने से पहले हल्का गरम दूध पीने से नींद अच्छी और भरपूर आती है।

मासिक धर्म की समस्या
अगर आप मासिक धर्म के समय चिड़चिड़ापन महसूस करती है तो आपको केवल एक गिलास गरम दूध का पीना होगा। इससे आप बेहतर महसूस करेंगी। ये आपके शरीर को कमजोर होने से भी बचाएगा।

दूध होता है एक पूरक आहार
हमें शरीर को पोषण देने के लिए कई सारे भोजन अलग अलग तरह से खाते है। ऐसे लोग जो कैंसर से पीडित हैं या फिर जिनके दांत कमजोर हैं और खाने को ठीक से चबा कर नहीं खा पाते, उन्हें गरम दूध पीने से लाभ पहुंचता है। दूध एक ऐसा आहार है जो शरीर में सभी आहारों की कमी को पूरा करता है।

आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होने देगा दूध
अगर आपके शरीर में पानी की कमी है तो गर्म दूध आपके शरीर को रिचार्ज करके नई ऊर्जी जगाता है।



Click it and Unblock the Notifications
