Latest Updates
-
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
Spinal Muscular Atrophy: क्या है स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Karwa Chauth 2026 Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या होता है? जानें सरगी खाने का सही समय -
Karwa Chauth Puja During Periods: करवा चौथ पर पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें व्रत और पूजा के नियम
जानें, विदेशी लोग वजन कम करने के लिये क्या-क्या उपाय करते हैं
आज कल लोग पतला होने के लिये ना जाने कौन-कौन से नए तरीके आजमा रहे हैं। भारत में रहने वाले लोग मोटाप का बड़ी ही जल्दी शिकार बन रहे हैं। एक तो हमारा खान पान तेल से भरा हुआ है और दूसरी ओर हमारी लाइफस्टाइल ऐसी बन चुकी है कि हम अपना वजन चाह कर भी कम नहीं कर पाते।
विदेशो में भारत की तुलना में बहुत कम लोग मोटापे के शिकार हैं। ऐसा इसलिये क्योंकि उनकी लाइफस्टाइल या फिर डाइट में काफी ऐसी चीज़ें जुड़ी हुई हैं, जो उन्हें पतला बनाती हैं।

जो लोग अपना ब्रेकफास्ट नहींकरते वे ये जान लें कि जमर्नी में लगभग 75 प्रतिशत लोग अपना ब्रेकफास्ट करना नहीं भूलते। इससे वे दिनभर बाहर का अनहेल्दी खाना खाने से बचे रहते हैं।
आइये जानते हैं कि विदेशों में लोग मोटापे को मात देने के लिये कौन सी वेट लॉस टिप्स आजमाते हैं। हम भारतीयों को इनसे सीख लेनी चाहिये...

चाइना के लोग ऐसे करते हैं वजन कम
Pu'er tea नामक यह चाय किण्वित चाय होती है जो कि चीन में ही उगाई जाती है। यह चाय वेट लॉस और पाचन संबन्धित चीजों के लिये मशहूर है। वहां के लोग इस चाय को हर खाना खाने के 1 घंटे बाद इसे जरुर पीते हैं।

थाइलैंड का हॉट पेपर
हॉट पेपर यानी तीखी मिर्चें थाईलैंड का एक रहस्य है जो इसे लोंगो को पतला रखता है। इस मसाले के दो लाभ हैं; यह आपके चयापचय को बढ़ाती है और यह लोंगो को धीमी गति से खाने की आदत डलवाता है क्योकि य काफी तीखी होती है। ये दोनों चीजें वजन घटाने को बढ़ावा देती हैं।

ब्राजील: चावल और बीन्स
ब्राजील के लोग खाने में चावल और बीन्स जरुर खाते हैं। चावल और बींस अगर एक साथ खाया जाए तो यह 14 प्रतिशत तक अधिक वजन कम करने में मदद करता है। इसमें फाइबर होते हैं जो आपके रक्त शर्करा के स्तर को स्थिर भी करता है।

इंडोनेशिया के लोग करते हैं उपवास
देश की अधिकांश आबादी इस्लाम का अनुसरण करती है। यह एक ऐसा धर्म जो उपवास को बढ़ावा देता है। देश में एक अन्य अभ्यास का पालन भी किया जाता है, जिसमें उन्हें पानी और सफेद चावल खाने की अनुमती दी जाती है। इस तरह का उपवास करने से उनका वजन हमेशा कंट्रोल में रहता है।

दक्षिण अफ्रीका: रूइबोस चाय
दक्षिण अफ्रीका: रूईबोस टी को रेडबुश टी भी बोला जाता है, दक्षिण अफ्रीका में एक लोकप्रिय चाय है। इसमें प्राकृतिक चीनी शामिल है और cravings को कम करने में सहायता भी होती है।

मलेशिया के लोग हैं हल्दी प्रेमी
भारतीय भोजन में पारंपरिक तौर पर हल्दी डाली जाती है, लेकिन मलेशिया में इसे यहां से अधिक प्रयोग किया जाता है। मसाले में एक बहुत ही स्वस्थ घटक होता है, जिसे कहा जाता है कर्क्यूमिन, जिसमें वसा जलाने वाला गुण होता है।

फ्रांस में लोग खाना खाते वक्त बतलाते हैं
हमारे घरों में अक्सर खाना खाते वक्त बात ना करने की हिदायत दी जाती हैं। वहीं फ्रांस में लोग खाना खाते वक्त खूब बतलाते हैं, जिससे उनके खाना खाने की गति धीमी हो जाती है और वे पेट भरने का एहसास कर पाते हैं। इससे उनका पाचन भी ठीक रहता है।

जमर्नी के लोग नहीं छोड़ते ब्रेकफास्ट
जमर्नी में लगभग 75 प्रतिशत लोग अपना ब्रेकफास्ट करना नहीं भूलते। इसका यह भी मतलब नहीं है कि वे बाहर जा कर झटपट कुछ भी खा लेते हैं, बल्कि वे आराम से घर पर बैठ कर अपना हेल्दी ब्रेकफास्ट खाते हैं। विज्ञान का कहना है कि जब आप अपना नाश्ता अच्छे से कर लेते हैं, तो आपको दुबारा ज्यादा खाने की भूंख नहीं लगती। ऐसा करने से आप बाहर जंक फूड खाने से बच सकते हैं।

नीदरलैंड वाले साइकिल चला कर वजन कम करते हैं
आपको ये जान कर यकीन नहीं होगा कि नीदरलैंड में लोगों की संख्या की तुलना में बाइक की संख्या अधिक है। अब इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस देश का स्वास्थ्य स्तर कितना ऊंचा होगा। अगर आपको भी वजन कम करना है तो अब से मोटर बाइक नहीं बल्कि साइकिल ले कर ऑफिस जाना शुरु कर दीजिये।

हंगरी के लोग हैं अंचार के शौकीन
हंगरी के लोग सब्जियों से तैयार अंचार को खाना काफी पसंद करते हैं। इसमें वे वेनिगर डालते हैं। एप्पल साइडर वेनिगर मोटापा कम करने के लिये काफी अच्छा होता है।



Click it and Unblock the Notifications
