Latest Updates
-
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं
कोल्ड ड्रिंक पीने वाले अगर इसे पीना छोड़ दें तो उन्हें होंगे ये 8 फायदे
गर्मिओं में हमे जब भी प्यास लगती है तो हम सबसे पहले कोल्ड ड्रिंक की तरफ भागते हैं। यही नहीं आज कल तो ठंड में भी शादी-पार्टी में भी कोल्ड ड्रिंक का बोलबाला है। इसे पीने वाले ना केवल बड़े ही होते हैं बल्कि बच्चों का तो यह फेवरेट है। भारत में मिलने वाली देसी ड्रिंक्स के बजाये हम इन्हे पीना पसंद करते हैं। वैसे तो ये हानिकारक नहीं होती हैं लेकिन इसमें चीनी की मात्रा काफी ज्यादा होती है जो शरीर के लिए काफी नुक्सान देह साबित हो जाती है।

ऐसा नहीं है कि देश में इसे बैन करने के लिए आवाज नहीं उठी, लेकिन फिर भी सरकार ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए है। हालांकि रिसर्च में बार-बार जो कोल्ड ड्रिंक के दुष्प्रभावों की बात सामने आ रही है वह अती चिंताजनक है और सरकार को इस पर जल्द से जल्द कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि अगर आप इन्हें पीना बंद कर देते हैं तो उसके क्या फायदे हैं।

1. आप अधिक ऊर्जा महसूस करेंगे
सॉफ्ट ड्रिंक्स पीने से आपके शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है जिससे थोड़ी देर तक आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। लेकिन थोड़ी देर बाद ही आप को थकान महसूस होने लगेगी। उसका कारण है इसमें पायी जाने वाली चीनी की मात्रा जिससे अचानक ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है और जब चीनी का असर ख़त्म होता है तो फिर से आप थकान महसूस करने लगते हैं।

2. दाँतों की समस्या ख़त्म हो जाती है
कोल्ड ड्रिंक को बनाने में अधिक प्रकार के एसिड का प्रयोग किया जाता है इसीलिए वह हमारे दांतो को खराब करते है और दांतो में बीमारियां उत्पन्न करने के काम करते है। इसमें पाए जाने वाली एसिड हमारे दांतों के लिए बहुत ही नुकसानदेह है। जिससे दांतों में कैविटी हो जाती है।

3. वजन कम होता है
बिना किसी पोषक तत्वों के होने की वजह से अगर आप इसका सेवन लगातार करते हैं तो यह आपका वजन बढ़ा देगा। लेकिन यह वजन आपको किसी मसल पर काम के लिए नहीं है यह बस आपको मोटापा देने के लिए है। इसीलिए जब आप सॉफ्ट ड्रिंक पीना छोड़ देते हैं तो आपका वजन अपने आप कम होने लगता है।

4. आप अच्छा खाना खाते हैं
जब आप सॉफ्ट ड्रिंक्स पीना बंद कर देते हैं तो इससे आपको ज्यादा खाना खाने की इच्छा ख़त्म हो जाती है। ज्यादा चीनी खाने के फलस्वरूप ज्यादा खाना खाने की इच्छा होती है। यही नहीं जब आप सॉफ्ट ड्रिंक पीना छोड़ते हैं तो आप ज्यादा स्वस्थवर्धक खाना खाते हैं।

5. हड्डियों कमजोर नहीं होती
कोल्डड्रिंक में अधिक मात्रा में फास्फोरिक एसिड पाया जाता है जो की हमारी हड्डियों को कमजोर बनाने का काम करता है इसीलिए इसके सेवन से धीरे-2 हमारी हड्डियों में इफ़ेक्ट पड़ता है और हमारी हड्डियां कमजोर हो जाती है। जिससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसे रोग हो जाते हैं।

6. पाचन तंत्र के लिए लाभदायक
सॉफ्ट ड्रिंक से होने वाले नुकसान भी आपकी स्वास्थ्य के लिए बहुत हानि पहुंचाते है इसे पीने से पाचन संबंधी परेशानियां बढ़ जाती है। इसे पीने से पेट में ज्यादा एसिड बनता है जिससे पेट में कोलाइटिस और अपच की समस्या हो जाती है।

7. त्वचा अच्छी हो जाती है
सॉफ्ट ड्रिंक्स में अधिक चीनी और एसिड होने के कारण इससे त्वचा पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे त्वचा पर झुर्रियां आने लती हैं जिससे व्यक्ति अपनी उम्र से ज्यादा उम्र का लगता है। यही नहीं इसे पीने से त्वचा में रूखापन भी बढ़ जाता है।

8. गुर्दे की पथरी
अगर आपके गुर्दे में पथरी है तो सॉफ्ट ड्रिंक्स बिलकुल ना पीएं। इसमें मौजूद एसिड इस समस्या को और बढ़ा देते हैं। क्योंकि गुर्दे में पथरी कई बार पेशाब के द्वारा बाहर निकल जाती है। लेकिन अगर आप सॉफ्ट ड्रिंक पीते हैं तो पेशाब की जगह पर चीनी जमा होजाती है जिससे पथरी बाहर नहीं निकल पाती है।



Click it and Unblock the Notifications
