Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
इन 8 तरीकों से बढ़ाएं अपना मेटाबॉलिज्म और बर्न करें कैलोरीज़
मोटापे पर रिसर्च कर रहे शोधकर्ता का कहना है कि जब भी आप कैलोरीज़ घटाते हैं तो आपका मेटाबॉलिज्म रेट धीमा पड़ जाता है।
इसमें कोई दो राय नहीं है कि एक बेहतर मेटाबॉलिज्म पाना एक सपने जैसा और मुश्किलों से भरा काम है। आप दिनभर में जो भी खाना खाते हैं मेटाबॉलिज्म उसे ऊर्जा में परिवर्तित कर देता है।
मायो क्लीनिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के मेडिकल डायरेक्टर, एमडी डॉनल्ड हेंसरुड का कहना है कि जब हम सो रहे होते हैं तब भी हमारे शरीर को सांस लेने, कोशिकाओं की मरम्मत करने जैसे कार्यों के लिए ऊर्जा की जरूरत होती है।
इस कार्य के लिए आपको कुछ कैलारी की जरूरत पड़ती है। इस प्रक्रिया को रैस्टिंग मेटाबॉलिक रेट (आरएमआर) कहते हैं।

डाइटिंग से बिगड़ता है मेटाबॉलिज्म
शोधकर्ता का कहना है कि जब भी आप कैलोरीज़ घटाते हैं तो आपका मेटाबॉलिज्म रेट धीमा पड़ जाता है। मोटापे से ग्रस्त लोगों का आरएमआर कभी डाइटिंग न करने वाले लोगों की तुलना में 3 से 5 प्रतिशत धीमा होता है। लेकिन मेटाबॉलिक स्तर में बहुत ज्यादा गिरावट आना सही नहीं होता है। अन्य स्टडी में यह बात सामने आई है कि नियमित व्यायाम से इस प्रभाव को रोका जा सकता है। एक संतुलित वजन घटाने की नीति आपके मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रख सकती है।
करें ये काम : एक दिन में 500 कैलोरीज़ से ज्यादा न लें और रोज़ व्यायाम करें। रोज़ 1000 कैलोरी घटाने पर आप एक हफ्ते में ही 2 पाउंड तक वजन घटा सकते हैं।

खतरनाक तनाव से घटता है मेटाबॉलिज्म
फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी में हुई एक रिसर्च की मानें तो जब आप पूरी तरह से तनाव में रहते हैं तो इसका बुरा असर आपके मेटाबॉलिज्म पर भी पड़ता है। इसका एक कारण है कि घातक तनाव की वजह से बेटाट्रोफिन नाम प्रोटीन का उत्पादन बढ़ने लगता है। ये प्रोटीन फैट कम करने वाले एंजाइम्स को बढ़ने से रोकता है जिस वजह से मोटापा घट नहीं पाता है।

व्रत रखने से भी होता है फायदा
कई बार विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि आप व्रत रखकर भी अपने शरीर की सफाई कर सकते हैं। एक दिन छोड़कर एक दिन व्रत रखने और दूसरे दिन बिना किसी नियम के कुछ भी खाने से 500 कैलोरी लेने पर मेटाबॉलिज्म को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।

सही तरीके से उठाएं वजन
मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखने और उसे मजबूत बनाने के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी एक बढिया तरीका है। हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार आपको वेट लिफ्टिंग वाली एक्सरसाइज़ धीरे-धीरे करनी चाहिए। बॉडी फॉर लाइफ फॉर वुमेन की लेखिका पामेला पीक का कहना है कि ये काम आपको एक सप्ताह में दो से तीन बार करना चाहिए।

प्रोटीन है सबसे जरूरी
मासपेशियों के विकास के लिए प्रोटीन सबसे ज्यादा जरूरी होता है। उम्र बढ़ने पर जब आप कैलारी घटती है तो प्रोटीन मांसपेशियों के उत्तकों को टूटने से रोकता है। लेकिन आपको अपने खाने को पूरे दिन में बराबर बांटना है। एक समय पर आप सिर्फ 4 से 6 आउंस प्रोटीन का सेवन ही कर सकते हैं। अगर आप एक बार में इससे ज्यादा मात्रा में प्रोटीन का सेवन करते हैं तो से फैट के रूप में जमा हो जाता है।

जरूर मानें ये सलाह
2014 में हुई एक स्टडी में ये खुलासा हुआ कि 90 ग्राम प्रोटीन लेने वालों की तुलना में 30 ग्राम प्रोटीन लेने वाले लोगों की मांसपेशियों में 25 प्रतिशत प्रोटीन ज्यादा होता है। 10 ग्राम नाश्ते में, 15 ग्राम दोपहर के भोजन में और 65 ग्राम रात के खाने में प्रोटीन लेना ज्यादा फायदेमंद साबित नहीं होता है। टेक्सस मेडिकल ब्रांच की शोधकर्ता एमिली एरेंटसन लैंट्ज़ के अनुसार प्रोटीन के सबसे बेहतर स्रोत मांस, सीफूड, फलियां, अंडे, डेयरी प्रॉडक्ट्स और नट्स होते हैं।

पूरा दिन में आप इस तरह से कैलारी घटा सकते हैं
सुबह के 6 बजे : वर्कआउट करें। सुबह खाली पेट व्यायाम करने से आप 20 प्रतिशत अतिरिक्त कैलोरी घटा सकते हैं।

पूरा दिन में आप इस तरह से कैलारी घटा सकते हैं
7.30 बजे -: सही स्मूदी खाएं। स्विस रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि कार्बोहाइड्रेट से भरपूर नाश्ता करने वालों की तुलना में जो लोग नाश्ते में प्रोटीन लेते हैं वो ज्यादा कैलोरी घटा पाते हैं।

पूरा दिन में आप इस तरह से कैलारी घटा सकते हैं
11 बजे -: पानी जरूर रखें साथ। रोज़ाना 17 आउंस पानी लेने से एक घंटे से ज्यादा समय के लिए मेटाबॉलिक रेट 30 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।

पूरा दिन में आप इस तरह से कैलारी घटा सकते हैं
1 बजे -: सलाद में मीठी लाल मिर्च भी खाएं। इसमें डिहाईड्रोकैप्सिएट नामक रसायन होता है तो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है।

पूरा दिन में आप इस तरह से कैलारी घटा सकते हैं
3 बजे -: पैदल जरूर चलें। मायो क्लीनिक के शोधकर्ताओं के अनुसार कोई भी हल्की-फुल्की शारीरिक क्रिया करने से आप एक दिन में 350 कैलोरी घटा सकते हैं।

पूरा दिन में आप इस तरह से कैलारी घटा सकते हैं
7 बजे -: डिनर से पहले बंद कर दें फोन। 2016 में हुई नॉर्थवेस्टर्न स्टडी के अनुसार डिनर से पहले नीले रंग के प्रकाश से इंसुलिन का स्तर बढ़ जाता है। आमतौर पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से इस तरह का प्रकाश निकलता है।

पूरा दिन में आप इस तरह से कैलारी घटा सकते हैं
7:15 बजे -: कार्बोहाइड्रेट का भी करें सेवन। 2014 में हुई एक स्टडी में सामने आया कि जो लोग रात के समय ज्यादा कार्बोहाइड्रेट का सेवन करे हैं वो लंच के बाद अधिक कैलारी घटा पाते हैं। वहीं जो लोग लंच या सुबह के समय में कार्बोहाइड्रेट लेते हैं वो ज़रा धीमी गति से कैलोरी घटा पाते हैं।

पूरा दिन में आप इस तरह से कैलारी घटा सकते हैं
9 बजे -: डायबिटीज़ पर हुई एक रिसर्च में पता चला है कि ठंडे तापमान में सोने से शरीर में ब्राऊन फैट की मात्रा बढ़ जाती है। ये ब्राउन फैट कैलोरी घटाने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
