Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
इम्युनिटी बढ़ाने और खांसी से आराम पाने के लिए पिएं अदरक, शहद और नींबू ड्रिंक
इस समय सर्दियों का मौसम चल रहा है और यह समय है बर्फ का, अलाव का और गर्म गर्म चॉकलेट मिल्क में तैरते हुए मार्शमैलौ का आनंद लेने का है। दुर्भाग्यवश ठंड अपने साथ फ्लू जैसी बीमारी लाती है और इस मौसम में आप या तो इससे ग्रसित होते हैं या फिर किसी फ्लू से ग्रसित मरीज की देखभाल करते रहते हैं।
इन सबसे बचने का यही तरीका है कि आप अपनी इम्युनिटी पर विशेष ध्यान दें और उसे इतना मजबूत बनाएं कि मौसम बदलने पर या छोटे मोटे इन्फेक्शन का आप पर असर ही ना हो। आज हम आपको ऐसा ही एक घरेलू नुस्खा बता रहे हैं जो इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार भी है और उसे बनाना भी बहुत आसान है।
इसलिए बिना समय गवांए सीधे टॉपिक पर आते हैं कि कैसे हम अदरक, शहद, नींबू और सेब के सिरके के इस्तेमाल से घर बैठे ही घरेलू औषधि बनायें जो आपके बॉडी सिस्टम को मजबूती दे सके। आइये जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी :

सामग्री :
5 चम्मच पिसा हुआ अदरक
¼ कप ऑलिव ऑयल
½ कप शहद और
4 से 5 चम्मच सेब का सिरका

स्टेप 1-
सबसे पहले 5 चम्मच पिसे हुए अदरक को एक कटोरे में लें। अदरक में एंटी-इन्फ्लमेट्री और एंटी-माइक्रोबियल गुण होने की वजह से यह सांस नली से सूजन को दूर करता है और आपकी भूख को भी बढ़ाता है।

स्टेप 2-
इसमे ½ कप कच्चे शहद को डालकर अच्छी तरह मिला लें। शहद गले में होने वाले खराश को दूर करता है क्योंकि यह कफ को बाहर निकालता है। अदरक को शहद में मिलाकर लगभग 8 घण्टे तक छोड़ दें। उसके बाद इसमें किसी तरह का संक्रमण ना हो इसके लिए इसे ठीक से ढंक दें।

स्टेप 3-
फिर इसमें ¼ कप ऑलिव ऑयल डालकर अच्छे से मिला दें। शहद की ही तरह ऑलिव ऑयल भी गले की खराश को दूर करता है। इसके अलावा यह शहद की तुलना में कम गाढ़ा होता है।

स्टेप 4-
इस मिश्रण में 4 से 5 चम्मच सेब का सिरका डाल दें और अच्छी तरह से मिला लें।

स्टेप 5-
फिर इस मिश्रण को एक साफ़ जार में छान लें और बढ़िया फ्लो के लिए इसे चम्मच से दबायें।

स्टेप 6-
इस जार को ठंडे, शुद्ध और ड्राई जगह पर रखें जिससे यह सीधे सूर्य की किरणों से दूर रहे। इसके बाद आप इसे 6 हफ़्तों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
निर्देश:
इस मिश्रण को इस्तेमाल करने से पहले इसे सामान्य तापमान पर हिला लें या फिर थोड़ा सा गर्म कर लें। अच्छा परिणाम पाने के लिए इस मिश्रण को आप दिन में कम से कम 3 बार इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
