Latest Updates
-
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व
वजन कम करना है तो सोने से पहले पिएं ये ड्रिंक्स
रात में सोते वक्त हमारे शरीर का मैटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है, जिसकी वजह से फैट बर्न होने की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है।
क्या आप प्राकृतिक रूप से वजन कम करने की सोंच रहे हैं? तो ऐसा क्यूं नहीं करते की रात को सोने से पहले एक ऐसा ड्रिंक पिएं जिससे चर्बी अपने आप ही गल जाए। जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे हैं बल्कि साइंड सा खेल बता रहें हैं।
रात में सोते वक्त हमारे शरीर का मैटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है, जिसकी वजह से फैट बर्न होने की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है। ऐसे में अगर आप नीचे बताए हुए ड्रिंक्स का सेवन करेंगे तो आप पाएंगे कि आपकी चर्बी कम होने लगी है।
इसके अलावा यह ड्रिंक्स आपको सोने में मदद करेंगी और आपके ब्लड शुगर को लेवल में लाएंगी। तो आइये जानते हैं कौन कौन सी हैं वे ड्रिंक्स।

1. ग्रीन टी
ग्रीन टी में ढेर सारा एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि आपके मैटाबॉलिक रेट को झट से बढाता है और फैट को बर्न करने में मदद करता है। कोशिश करें कि सोने से 3 घंटे पहले इस चाय को पिएं। यह शरीर से विशैले तत्वों को बाहर करती है, जिससे प्राकृतिक रूप से वजन कम होना शुरु हो जाता है।

2. दूध:
इसमें tryptophan और calcium होता है जिससे नींद बहुत बढियां आती है। रिसर्च से पता चला है कि यह आपके मैटाबॉलिक रेट को बढाता है जिससे वेट कम होता है। सोने से पहले बिना फैट का गुनगुना दूध पियें।

3. कैमोमाइल टी :
इस चाय में नींद पैदा करने वाले गुण होते हैं। रिसर्च के अनुसार एक कप कैमोमाइल टी आपके शरीर का तापमान बढाने में मदद करती है। जिससे फैट बर्न होता है। इसलिये इसे सोने से पहले जरूर पिएं।

4. सोया मिल्क:
यह एक सूपर फूड है जिसमें ढेर सारा प्रोटीन हेाता है। इसे पीने से ना सिर्फ नींद अच्छी आएगी बल्कि फैट भी बर्न होगा।



Click it and Unblock the Notifications
