Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ठंड में परिवार को बीमारियों से बचाना है तो घर पर बनाएं अलसी के लड्डू, जानें फायदे
सर्दियों का मौसम बड़ी तेज़ी से आ रहा है, जिसमें तबियत खराब होने का खतरा काफी आम हो जाता है। अगर आप अपने खुद और अपने परिवार को सर्दी से बचाना चाहती हैं तो आज से ही घर पर ही अलसी के लड्डू बनाना शुरु कर दें। अलसी के बने ये लड्डू आपके परिवार को सर्दी-जुकाम और खांसी से लड़ने की ताकत देंगे। अलसी में सभी तरह के स्वास्थ्य वर्धक गुण पाए जाते हैं, पर इनमें से तीन ऐसे हैं, जो बेहद खास हैं। इसमें ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड पाया जाता है। ये फैट अच्छे होते हैं और दिल को सेहतमंद रखने में
मदद करते हैं। एक चम्मच अलसी में करीब 1.8 ग्राम ओमेगा-3 पाया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार अलसी के बीज वात, पित्त और कफ को संतुलित करते हैं। सर्दी के मौसम में खुद को गर्म रखने के लिए गर्म तासीर वाला भोजन करना बहुत जरूरी है इसलिये अलसी उसमें बेस्ट मानी जाती है।

अलसी के लड्डू सर्दियो में खाए जाने वाले पारम्परिक पौष्टिक मिठाई है। सर्दियों में अलसी के लड्डुओं को बनाकर रख लीजिये और रोजाना 1-2 लड्डू खाइये। आपको इससे इतना फायदा मिलेगा कि आप कभी सोंच भी नहीं सकते। आइये जानते हैं अलसी के लड्डू खाने के फायदों के बारे में....

डायबिटीज़ कंट्रोल करे
प्राथमिक शोध से पता चला है कि अलसी में मौजूद लिगनन को लेने से ब्लड सुगर लेवल बेहतर होता है। यदि आप दिन में दो लड्डुओं का सेवन करते हैं तो आपको डायबिटीज 2 से राहत मिल सकती है।
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करे
अलसी के बीज खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं। साथ ही यह खून की धमनियों को चौड़ा कर के खून के फ्लो को बढ़ाते हैं।

गर्भवती स्त्रियों और स्तनपान कराने वाली महिलाएं जरुर करें सेवन
आज भी शहरो और कस्बों के कई परिवारों में ऐसी स्त्रियों को अलसी के बने लड्डू और अन्य भोज्य पदार्थ दिए जाते हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि हमारे पूर्वज अलसी का महत्व अच्छी तरह जानते थे पर हम इन्हें भुलाकर सिर्फ दवाइयां खाने में विश्वास करने लगे।

कब्ज दूर करे
अलसी के लड्डुओं में फाइबर होता है जो कि कब्जी की परेशानी को दूर करने के काफी काम आता है।
बाल बनाएं बेहतरीन
अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जिस कारण बालों में पोषण पहुंचता है और वह मजबूत बनते हैं।

कैंसर
हालिया अध्ययन में यह बात सामने आई है कि अलसी में ब्रेस्ट कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और कोलोन कैंसर से बचाने का गुण पाया जाता है। इसमें पाया जाने वाला लिगनन कैंसर से बचाता है। यह हार्मोन के प्रति संवेदनशील होता है और ब्रेस्ट कैंसर के ड्रग टामॉक्सीफेन पर असर नहीं डालता है।

वजन होता है कम
अलसी से वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है क्योंकि इसमें फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड और लिगनन होता है। यह पेट की भूंख को दबाने में मदद करती है तथा पेट को लंबी अवधि के लिये संतुष्ट एवं

सर्दी और फ्लू से राहत दिलाए
इसमें तरह - तरह के एंटीवायरल तथा जीवाणुरोधी गुण पाए जाते हैं, जिसे नियमित खाने से सर्दी में होने वाले वायरल और फ्लू से बचा जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
