Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
कड़ी पत्ते की चाय पीने से यूं पिघलेगी चर्बी, होगा मोटापा कम... ऐसे बनाएं इसे

कड़ी पत्ता दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा उपयोग किये जाने वाला पौधा है। यह हमारे स्वास्थ्य और सुंदरता के लिये इतना फायदेमंद है कि शायद ही इसके बारे में आप जानते हों।
क्या आप यह भी जानते है कि कड़ी पत्ते में मोटापा कम करने की भी क्षमता होती है। यही नहीं कड़ी पत्ते की चााय भी बनती है, जिसे आप रोजाना पी कर अपनी सेहत को सुधार सकते हैं।

आज लोंगो को कितनी बीमारियां हो रही हैं, जिससे वह नेचुरल तरीके से छुटकरा पा लेना चाहते हैं। इसलिये हम आपको बता रहे हैं एक ऐसा उपाय जो कि आपकी सेहत के लिये रामबाण की तरह काम करेगा।
वह उपाय है कड़ी पत्ते की चाय। आइये जानते हैं कि कड़ी पत्ते की चाय पी कर आप किस तरह से बीमारियों से मुक्ती पा सकते हैं।

#1 कड़ी पत्ते की चाय बॉडी को करती है डिटॉक्स
मोटापा कई कारणों से बढ़ता है जैसे की बहुत ज्यादा कैलोरी वाला खाना खाने से, ब्रेकफास्ट ना करने से या फिर शरीर में ढेर सारा टॉक्सिन जमा हो जाने की वजह से आदि। कड़ी पत्ते की चाय शरीर में जमा हुए टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। यह बॉडी को डिटॉक्स करता है और शरीर को ज्यादा से ज्यादा जमा हुआ फैट बर्न करने में मदद करता है।

#2 पाचन क्रिया ठीक करे
कड़ी पत्ते से तैयार चाय पीने से पाचन क्रिया सही होती है और डायरिया आदि जैसी बीमारी ठीक होती है।

#3 ब्लड शुगर सही होता है
अगर आप ज्यादा शुगर वाले आहार खाएंगे तो आपकी बॉडी में शुगर लेवल तेजी से बढ़ेगा। और जैसा ही आपकी बॉडी को ज्यादा शुगर की जरुरत नहीं है तो वह एक्सट्रा शुगर को फैट में कन्वर्ट कर देगी जो कि आपकी बॉडी में जमा रहेगा। लेकिन कड़ी पत्ते की चाय पीने से ब्लड शुगर बढ़ता नहीं है बल्कि शरीर में फैट बर्न होता रहता है और साथ में मधुमेह जैसी बीमारी भी दूर रहती है।

#4 यह एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट भी है
कडी पत्ते में एक कैमिकल कंपाउंड पाया जाता है जो कि फ्री रैडिकल्स से लड़ने में मदद करता है और शरीर में पनप रहे बैक्टीरिया से मुक्ती दिलाता है। इससे शरीर में इंफेक्शन भी नहीं होता और ना ही सूजन आती है। इसके अलावा इसमें बड़ी ही अच्छी खुशबू भी आती है।

#5 यह चोट और जलन को भी ठीक करता है
एक बार चाय बनाने के बाद जो पत्तियां रह जाती हैं उससे आप अपने चोट या घाव आदि पर लगा लीजिये। इसमें एक तरह का कंपाउंड रहता है जिसे mahanimbicine कहते हैं, यह चोट को जल्द ठीक करने में मदद करता है।

#6 यह मोटापा भी कम करता है
एक कप कड़ी पत्ते की चाय अगर रोज पी जाए तो आपका मोटापा और कोलेस्ट्रॉल दोंनो ही डाउन हो जाएगा। इसमें एक कैमिकल कम्पाउंड होता है जिसकी वजह से ऐसा होता है।

# 7 कब्ज और डायरिया से मुक्ती दिलाए
कड़ी की पत्ती पाचन क्रिया से जुड़ी तमाम समस्याएं ठीक करती है। यह आपके डाइजेस्टिव ट्रैक को ठीक करता है खासतौर पर आंत को। पर सिर्फ यही नहीं है कि कड़ी पत्ती सिर्फ इतना ही करती है। इन पत्तियो में कब्ज दूर करने का भी कमाल होता है। अगर बात करें डायरिया और फूड प्वाइजनिंग की तो इसकी बनी हुई चाय काफी राहत दिलाती है।

#8 यह स्ट्रेस को दूर करती है
आपको शायद पता ना हो लेकिन कडी पत्ती में बहुत ही अच्छी सुगंध होती है जो कि आपकी बॉडी का स्ट्रेस एक पल में ही गायब कर सकती है। आपको यह टी जरुर पीनी चाहिये जिससे अगर आपको काम से कोई तनाव है तो वह दूर हो सके।

# 9 दिमाग तेज करने और याददाश्त बढ़ाने का काम करे
स्टडी में पाया गया है कि कड़ी पत्ती को अगर रेगुलर खाने में प्रयोग किया जाए या फिर उसकी चाय बना कर पी जाए तो मेमोरी तेज बनती है। यहां तक कि सांटिस्ट ने भी कहा है कि इसमें ऐसे कंपाउन्ड मौजूद हैं जो amnesia और Alzheimer's की बीमारी को दूर कर सकते हैं।

#10 मतली और मॉर्निंग सिकनेस को दूर करे
अगर आपको मतली हो रही है तो एक कप कड़ी पत्ती की चाय पी लीजिये। जो लोग बस या कार आदि में उल्टियां करते हुए जाते हैं उन्हें इसे जरुर पीना चाहिये। यही प्रेगनेंट महिलाओं के साथ भी होता है कि उन्हें सुबह काफी मतली आती है। उन्हें भी रोजाना दिन में कडी पत्ती की चाय पीनी चाहिये।

#11 आंखों की रौशनी बढ़ाए
कड़ी पत्तों में विटामिन ए होता है जो कि आंखों की रौशनी के लिये अच्छा माना जाता है। तो ऐसे में एक कप कड़ी पत्ती की चाय पिएं रोज़।

#12 यह कैंसर से भी लड़ती है
एक स्टडी के अनुसार कड़ी पत्ती में carbazole alkaloids होता है, जो कि कैंसर सेल्स पर बड़ा अच्छा असर डालता है, खासतौर पर colorectal cancer, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर आदि पर।



Click it and Unblock the Notifications
