Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
पुदीने की चंद पत्तियों से ऐसे कम करें वजन
पुदीने की सुगंधित पत्तियों अनगिनत स्वास्थ्य लाभ होते हैं।आयुर्वेद में विभिन्न आयुर्वेदिक दवाओं की तैयारी के लिए अति प्राचीन काल से पुदीना का मुख्य सामग्रियों में भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
मोटापा एक गंभीर समस्या है। इससे कई बीमारियों का खतरा होता है। अगर जिम में घंटों पसीना बहाने या डाइटिंग के बाद भी आपका वजन कम नहीं हो रहा है, तो आप पुदीने की पत्तियों से अपना वजन कम कर सकते हैं।
पुदीने की सुगंधित पत्तियों अनगिनत स्वास्थ्य लाभ होते हैं।आयुर्वेद में विभिन्न आयुर्वेदिक दवाओं की तैयारी के लिए अति प्राचीन काल से पुदीना का मुख्य सामग्रियों में भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

इसमें कम कैलोरी होती है। फाइबर होने के कारण यह अपच को रोकने में मदद करता है, कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करता है, जिससे वजन और मोटापे का खतरा कम होता है।

1) पुदीने का जूस
पुदीने और धनिये को एक ब्लेंडर में डालें और इसमें एक गिलास पानी, एक चुटकी काला नमक और काई मिर्च डालकर ब्लेंड कर लें। इसमें थोड़ा नींबू का रस मिलाकर रोजाना सुबह पिएं।

2) पुदीने की चाय
इसके लिए आप सूखे पत्ते इस्तेमाल कर सकते हैं. ताजे पत्तों से चाय बनाने के लिए कुछ पत्तों को पानी में डालकर उबाल लें। चाय तैयार है। सूखे पत्तों से चाय बनाने के लिए पत्तों को पानी में डालकर दस मिनट तक उबाल लें। रोजाना दो से तीन कप चाय पीने से बेहतर परिणाम मिलता है।

3) खाने में पुदीने की पत्तियां डालें
आप अपने सलाद में कुछ पुदीने के पत्ते मिला सकते हैं। इससे पेट शांत होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
इस बात का रखें ध्यान
वजन कम करने के लिए आपको ऊपर बताए गए उपायों के अलावा फैट वाली चीजों के सेवन से बचना चाहिए। रोजाना एक्सरसाइज़ करें और आधा घंटा पैदल चलें।



Click it and Unblock the Notifications
