Latest Updates
-
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
इस चीज को खाकर दूर करें एनीमिया की समस्या
आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आमतौर पर डॉक्टर मरीज को आयरन सप्लीमेंट की गोलियां देते हैं लेकिन आप कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर भी आयरन की आपूर्ति कर सकते हैं।
ऐसा माना जाता है कि महिलाओं को पुरुषों की तुलना में ज्यादा पोषक तत्वों की ज़रूरत होती है क्योंकि प्रेगनेंसी या किशोरावस्था में महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। अगर हम पोषक तत्वों की कमी की बात करें तो महिलाओं के शरीर में सबसे ज्यादा आयरन की कमी होती है।
इसका कारण यह है कि हर महीने पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर से काफी मात्रा में खून बाहर निकल जाता है जिस वजह से शरीर में आयरन की कमी होने लगती है। जब खून में रेड ब्लड सेल्स की संख्या सामान्य से कम हो जाती है तभी मरीज एनीमिया की चपेट में आ जाता है।

एनीमिया के कारण मरीज का ब्लड उचित मात्रा में बाकि अंगों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंचा पाता है जिससे सभी अंग ठीक से काम नहीं कर पाते हैं और इसी वजह से तेज थकान, सिर में तेज दर्द और हाथ पैर ठंडे होने लगते हैं।
आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आमतौर पर डॉक्टर मरीज को आयरन सप्लीमेंट की गोलियां देते हैं लेकिन आप कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर भी आयरन की आपूर्ति कर सकते हैं। तिल के बीजों में मौजूद आयरन एनीमिया के मरीजों के लिए वरदान की तरह है।
खासतौर पर काले तिल में आयरन की बहुत अधिक मात्रा होती है। एक चौथाई कप काले तिल से आपके रोजाना के लिए ज़रूरी आयरन का लगभग 30% हासिल हो जाता है।
इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं तिल को अपनी डाइट में कैसे शामिल करें।

1)-तिल के बीजों का पेस्ट : एनीमिया के मरीजों के लिए यह पेस्ट बहुत ही फायदेमंद है। यह आसानी से पच भी जाता है।
सामग्री:
- एक चम्मच तिल के बीज
- एक चम्मच शहद
- थोड़ा सा पानी
बनाने की विधि:
- लगभग दो घंटो के लिए तिल के बीजों को पानी में भिगोकर रख दें।
- अब इसे छान लें और इसे पीस कर पेस्ट बना लें।
- अब इस मिश्रण में शहद डालकर अच्छे से मिलाएं।
- बेहतरीन परिणाम के लिए दिन में दो बार इसका सेवन करें।

2) तिल युक्त दूध:
सामान्य तिल के बीजों की तुलना में काले तिल में आयरन की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसलिए इसका नियमित सेवन करें।
सामग्री:
- एक चम्मच काले तिल के बीज
- एक कप दूध
- दो चम्मच शहद
- एक कप गर्म पानी
बनाने की विधि:
- तिल के बीज को दो घंटे के लिए गर्म पानी में भिगोयें।
- अब इसे ग्राइंड करके पेस्ट बना लें।
- अब इस पेस्ट को निकालकर अलग कर लें और इसमें दूध मिला दें।
- अब इसमें शहद मिलाएं और इस दूध को रोजाना पियें।

इन दोनों उपायों के अलावा भी एनीमिया से बचने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ ख़ास बदलाव जरुर लायें।
इसके लिए फोलिक एसिड से भरपूर चीजें जैसे कि हरी सब्जियां, मशरूम, राजमा इत्यादि का सेवन बढ़ा दें।
विटामिन सी से भरपूर चीजें खाने से भी एनीमिया से बचाव होता है। इसलिए संतरे, टमाटर और नींबू जैसे फलों को खाएं।
कैफीन युक्त पेय पदार्थ और पैक्ड ड्रिंक का कम से कम सेवन करें क्योंकि ये शरीर द्वारा आयरन को अवशोषित करने की क्षमता को बुरी तरह प्रभावित करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications