Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
फलों के छिलके फेकिएं नहीं खाइएं, इनमें छिपे है कमाल के फायदें
हम में से कई लोग हेल्दी और फिट रहने के लिए फल खाना पसंद करते हैं? हम यह भी जानते हैं कि फल स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। फल तो आप सब खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ फलों के छिलकों भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं? सामान्यत: हम फलों के छिलके फेंक देते हैं और हम में बहुत से लोग यह नहीं महसूस करते कि फलों के छिलके भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकते हैं।
इसके अलावा फलों के गूदे की तरह फलों के छिलके टेस्टी (स्वादिष्ट) नहीं होते है, यही एक कारण जिस वजह से हम फलो के छिलके नहीं खाते हैं और फेंक देते है। जैसा कि हम जानते हैं कि फलों में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते हैं।
आज हम फलों के साथ ही इनके छिलकों से स्वास्थ्य को होने वाले लाभों के बारे में जानेंगे ताकि हम इनका भी सेवन कर सकें, आइए देखें!

केले का छिलका
केले के छिलके को दांतों पर रगड़ने से दांत सफ़ेद हो जाते हैं। इसके अलावा ये झुलसी हुई त्वचा को आराम पहुंचाते हैं तथा थोड़ी मात्रा में खान एपर ये एसिडिटी से भी आराम दिलाते हैं।

संतरे का छिलका
संतरे के छिलके में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंटस प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये शरीर से फैट को तीव्रता से दूर करते हैं तथा कब्ज़ और श्वसन संबंधी समस्याओं से भी आराम दिलाते हैं।

अनार के छिलके
अनार के छिलके में न्यूट्रियंट्स (पोषक तत्व) और विटामिन्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों को रोकते हैं, गले की खराश से आराम दिलाते हैं और आपकी हड्डियों को मज़बूत बनाते हैं

तरबूजे के छिलके
तरबूजे के छिलके का सफ़ेद भाग वज़न कम करने में सहायक होता है तथा यह आपकी त्वचा और बालों को स्वस्थ और अंदर से चमकीला बनाता है क्योंकि यह कोशिकाओं को पोषण प्रदान करता है।

आम का छिलका
आम के छिलके खाने से आपका डाइजेशन पावर अच्छा होता है और कब्ज की शिकायत कम होती है। आम के छिलकों में अच्छा फाइबर होता हे, जो कि हेल्थ और पाचन क्रिया के लिए अच्छा होता है।

नीबू का छिलका
नीबू के छिलके में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है तथा इसमें एंटीसेप्टिक गुण भी पाए जाते हैं। यह मुंह के संक्रमणों और पेट के कुछ संक्रमणों के उपचार में सहायक होते हैं। नीबू के छिलके तनाव से भी राहत दिलाने में सहायक होते हैं।

पपीते का छिलका
पपीते का छिलका आँतों में उपस्थित व्यर्थ और ज़हरीले पदार्थों को बाहर निकालकर उन्हें साफ़ करता है तथा आपको स्वस्थ रखता है।

सेब का छिलका
सेब के छिलके कब्ज़ से आराम दिलाते है क्योंकि इनमें फाइबर पाया जाता है। सेब के छिलके आपके प्रतिरक्षा तंत्र को मज़बूत बनाते हैं और कुछ विशेष प्रकार के कैंसर की रोकथाम करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
