Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
जो मर्द सोने से पहले दूध पीते हैं, उनकी बॉडी पर होते हैं ये असर!

दूध एक ऐसी खुराक है जो हर उम्र में इंसान की शरीर की हर तरह की जरुरतों का ध्यान में रखते हुए है शरीर का विकास करती हैं। इसमें ढेरों विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो हर उम्र के व्यक्ति के लिए फायदेमंद होते हैं। ऐसा नहीं है कि सिर्फ बच्चों और महिलाओं को ही दूध पीना चाहिए। पुरुषों के लिए भी दूध पीना उतना ही जरूरी है। पुरुषों को अपनी हड्डियां, बालों और मसल्स को मजबूत बनाने के लिए रोजाना दूध पीना चाहिए। दूध उन्हें कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से बचाने में भी हेल्पफुल होता है। आइए जानते है कि आखिर दूध किस तरह उन्हें ढ़ेरों समस्याओं से बचाकर फायदा पहुंचाता है।

हार्मोन्स के लिए
दूध में पाया जाने वाला फैट और प्रोटीन, टेस्टोस्टेरॉन नामक हार्मोंस को एक्टिव करते हैं। इससे फर्टिलिटी बढ़ती है। इसमें पाया जाने वाला ट्रिप्टोफेन नामक अमीनो एसिड दिमाग को शांत करके अच्छी नींद लाने में हेल्प करता है।

फैट बर्निंग के लिए
दूध में कैल्शियम और प्रोटीन होता है जो कि फैट बर्निंग प्रोसेस से फैट को घटाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद डाइजेस्टिव गुणों की वजह से डिनर में खाए स्पाइसी फूड को डाइजेस्ट करने में भी मदद करता है।

स्ट्रोक से बचाता है।
जापान में हुई रिसर्च के मुताबिक दूध में मौजूद कैल्शियम स्ट्रोक से बचाता है। दूध में कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स की वजह से दूध हार्ट डिजीज और स्ट्रोक से बचाते हैं।

बीपी की प्रॉब्लम
दूध में मौजूद कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करके हाई BP की प्रॉब्लम से बचाते हैं।

मसल्स बिल्डिंग
दूध में सेसिन और व्हे प्रोटीन होते हैं जो मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं। बॉडी बिल्डिंग के लिए इन्ही प्रोटीन्स का यूज होता है।

हडि्डयों के लिए
एक ग्लास दूध में पुरुषों की रोज की जरूरत का 37% कैल्शियम होता है। इससे हड्डियां मजबूत रहती हैं।

एनर्जी के लिए
दूध में मौजूद कैल्शियम, सोडियम और पोटैशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स बॉडी को एनर्जी और ताजगी देते हैं।

अच्छी नींद आती है..
दूध में मौजूद फैट और प्रोटीन्स मेल हार्मोन्स को एक्टिव करते हैं। फर्टिलिटी बढ़ती है। इसमें मौजूद ट्रिप्टोफेन और अमीनो एसिड की वजह से नींद अच्छी आती है।



Click it and Unblock the Notifications
