Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
शरीर में दिखें ये बदलाव तो तुरंत बदल दें अपनी डाइट

खानपान आपके स्वास्थ्य को बहुत अधिक प्रभावित करता है। कई बार हम बिना किसी जानकारी या फिर आधी-अधूरी जानकारी के हिसाब से अपना आहार लेते रहते हैं, और हमें पूरा पोषण नहीं मिल पाता। वो इसलिए क्योंकि हर इंसान की अलग पौष्टिक आवश्यकताएं होती है।
कई बार होता है कि अगर हम गलत डाइट ले रहे है तो हमारा शरीर ही इस बात का संकेत दे देता है कि हमारा खानपान सही है नहीं है और हम उस संकेत को लगातार इग्नोर कर देते है। लेकिन भविष्य में हमें इस बात का खमियाजा भुगतना पड़ सकता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे संकेत बता सकते है, जिनसे आप पता कर सकते हैं कि आपकी डाइट क्या कह रही है।

सांसों में बदबू आना
अगर आपकी सांस में हल्की सी भी गंध है तो इसका मतलब है कि आप सही आहार नहीं ले रहे। शरीर को पर्याप्त मात्रा में ग्लूकोज न मिलने पर जमा वसा का क्षय होता है, इससे एसिड बनता है जो सांसों की गंध के रूप में सामने आता है।

बालों का झड़ना
अगर आपके बाल एकाएक झड़ने लगे हों तो सबसे पहले चेक कराएं कि आपको थायरॉइड या किसी और किस्म की तकलीफ तो नहीं। सब ठीक आए तो समझ जाएं कि ये आपके गलत खानपान की ओर इशारा है।

होंठो का सूखा रहना
होंठ हमेशा सूखे या किनारे कटे-फटे रहते हों तो ये शरीर में आयरन की कमी का संकेत है। डाइट में पालक और हरी सब्जियों को शामिल करें। खाने में संतुलन के अलावा पानी और जूस भी भरपूर मात्रा में लें। हाइड्रेड रहने से भी होंठ सूखने की समस्या से निजात मिलती है।

त्वचा संबंधी समस्याएं
त्वचा पर लगातार पिंपल्स होते हैं या फिर त्वचा एकदम रूखी व बेजान दिखती है तो आपको आपके खानपान पर ध्यान देने की जरुरत है। विटामिन, मिनरल्स और फैटी एसिड की कमी से आपको इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अपनी त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपने खानपान में उचित परिवर्तन करें।

नाखूनों का टूटना
शरीर में प्रोटीन और मैग्नीशियम के कमी के चलते नाखून कमजोर होकर टूटने और कटने लगते है। स्किन पर हल्के चकत्ते दिख रहे हों या फिर नाखूनों पर सफेद दाग दिखें तो तुरंत किसी डॉक्टर से परामर्श करें।

कब्ज रहना
आजकल बहुत से लोग पेट की खराबी, विशेषकर कब्ज से परेशान रहते हैं। इसकी वजह सिर्फ और सिर्फ आपका गलत खानपान है। खाने में सारी चीजें संतुलित मात्रा में लें, इसमें पानी पीना भी शामिल है। मौसमी फल और सब्जियां जरूर खाई जानी चाहिए।

थकान लगे तो
अगर आप समय पर खाना खाने के बावजूद थके-थके और निष्क्रिय रहते हैं तो आपको आपकी डाइट पर ध्यान देना जरूरी है। किसी काम में मन नहीं लगता है तो अगर आपके साथ ऐसी समस्या हो रही है तो अपने खाने में शर्करा व कार्बोहाइड्रेट खासतौर पर शामिल करें।



Click it and Unblock the Notifications
