Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
गर्मियों में बनाएं इन्हें अपना साथी, नहीं पड़ेंगे कभी बीमार
गर्मियों के मौसम में सेहत से जुड़ी काफी समस्याएं पैदा हो जाती हैं। इसका सबसे बुरा असर सीधा पाचन तंत्र पर देखने को मिलता है। गर्मियों में अगर सेहत ठीक रखनी है तो आपको सबसे पहले अपने खान-पान को संतुलन करना पड़ेगा।

इसके अलावा गर्मियों में हमें प्यास अधिक लगती है इसलिये जितना हो सके पानी ज्यादा पीयें और खाने में सालद और रसीले फल ही खाएं। आइये जाने ऐसे आहार जो आपके शरीर के तापमान को बरकरार रखते हुए गर्मी से राहत प्रदान करने वाला हो और देर तक हमें तृप्त और ठंडा रख सके।

1. गुलकंद
गुलकंद गुलाब के फूलों से बनता है। इसे गर्मियों में खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। यह शरीर को डीहाइड्रेशन से बचाता है और त्वचा को भी तरोताज़ा रखता है। इसके अलावा यह पेट को भी ठंडक पहुंचाता है। गुलकंद में विटामिन सी, ई और बी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाते हैं और थकान दूर करते हैं।

2. नारियल पानी
नारियल पानी में काफी सारा विटामिन और मिनरल पाया जाता है, जो गर्मियों में पैदा होने वाली बीमारियों को शरीर से दूर भगाता है। गर्मियों में पेशाब की जलन, डीहाइड्रेशन और अलग अलग तरह की बीमारियों से नारियल पानी हमें बचाता भी है।

3. खीरा
गर्मियों में खीरा खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन ए, बी1, बी6, सी, डी पोटैशियम, फॉस्फोरस, आयरन आदि पाए जाते हैं। नियमित रूप से खीरे का जूस शरीर को ताकतवर बनाता है। यह कब्ज़ से मुक्ति दिलाता है। खीरा पानी का बहुत अच्छा स्रोत होता है, इसमें 96% पानी होता है।

4. मट्ठा
गर्मियों के दिनों में अमृत के समान माना जाता है। इसको पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। गर्मी की वजह से अगर तुरंत शरीर को ठंडक पहुंचानी है तो मठ्ठा पियें। खाने के बाद मठ्ठा पीने से पाचन अच्छा बना रहता है। कैल्शियम के अलावा छाछ में प्रोटीन, विटामिन बी और पोटैशियम की प्रचुर मात्रा होती है, जो शरीर के स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं।

5. नींबू पानी
नींबू पानी खासकर गर्मियों में पैदा होने वाली समस्याओं जैसे मतली, सीने में जलन तथा शरीर में पानी की कमी को दूर करने में काफी कारगर सिद्ध होता है। जो लोग उच्च तापमान में बाहर काम करते हैं, वे सनस्ट्रोक, मतली और डिहाइड्रेशन का काफी शिकार होते हैं। नींबू पानी इन सब परेशानियों का इलाज अपने में समेटे हुए है।

6. दही
गर्मियों में हमें सुबह, शाम और दोपहर को दही का सेवन करना चाहिए क्योंकि दही से शरीर को काफी ठंडक पहुंचती है। दही में विटामिन्स, प्रोबायोटिक्स और जिंक की भरपूर मात्रा होती है जो हमारे इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाती है, हार्ट को हेल्दी रखती है। साथ ही थका देनी वाली गर्मियों में दही हमे हमेशा रिफ्रेश बनाए रखती है।

7. तरबूज
तरबूज सोडियम, पोटैशियम और विटामिन बी मौजूद होता है। गर्मी में इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है और शरीर में पानी की कमी पूरी रहती है।

8. आंवला
आंवला शरीर को तरोताजा रखता है और सूरज की किरणों से त्वचा पर होने वाले उम्र के असर को कम करता है, साथ ही यह जिम के लिए भी अधिक शक्ति देता है। यह आपके दिल और बालों के लिए अच्छा है। आप इसे पाउडर, फल, जूस आदि रूप में सेवन कर सकते हैं।

9. सौफ
सौफ के बीज ठंडे होते हैं, आप गर्मियों में इसे पानी में उबालकर पी सकते हैं। यदि आपको पेट की समस्या है, या पाचन ठीक से नहीं होता है तो खाने के बाद थोड़ी सौंफ चबाएँ।



Click it and Unblock the Notifications