Latest Updates
-
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल
क्या होता है नेगेटिव कैलोरी फूड?, कैसे ये बढ़ने नहीं देता है वजन

हम में से कई लोग है जो मोटापे से बचने के लिए खाने में कैलोरिज के मात्रा देखकर ही खाना पसंद करते हैं। हेल्थ फ्रीक्स लोगों की डाइट में कैलोरीज से ज्यादा जरुरी न्यूट्रीशियंस होते हैं। जिम और इंटेस वर्कआउट करने वालों के लिए एक एक कैलोरीज मायने रखते हैं। अगर आप हेल्थ फ्रीक्स है और हेल्दी खाने में ही विश्वास रखते है तो आपको नेगेटिव कैलोरिज के बारे में मालूम होना चाहिए। क्या आप जानते है नेगेटिव कैलोरिज फूड के बारे में।

ये टर्म हेल्थफ्रीक्स के बीच मशहूर होता जा रहा है, चलिए जानते है कि क्या होता है नेगेटिव कैलोरिज फूड और कैसे काम करता है।
क्या होती है नेगेटिव कैलोरी
नेगेटिव कैलोरी फूड वह खाद्य पदार्थ हैं, जिन्हें पचाने के लिए और कैलरीज की जरूरत पड़ती है। यह इस बात का संकेत है कि आप इस तरह का कोई भी फूड लें, लेकिन उससे आपका वजन नहीं बढ़ेगा। जब आप इन फूड्स को खा लेते हैं, तब आपकी बॉडी में भी कैलोरी बर्न होना शुरू हो जाती है। जिन खाद्यपदार्थों में कोई पोषक तत्व नहीं होता है, वो सिर्फ खाली एक कैलोरी होती है। यह आपके शरीर में जमा होकर वसा या फैट का निर्माण करने लगता है। जंक और मीठे व्यंजन सब कैलोरीज के अंतर्गत आते है।
ये फूड आते है नेगेटिव कैलोरी में
जामुन, नींबू के फल, गाजर, टमाटर, खीरे, तरबूज, उबचिनी, सलाद, आदि जैसे खाद्य पदार्थ नेगेटिव कैलोरी की श्रेणी में आते थे। न केवल इन खाद्य पदार्थों से स्वस्थ कैलोरी प्राप्त होती है - न सिर्फ इन्हें खाने से आपको हेल्दी कैलोरिज मिलती है बल्कि इनमें विटामिंस, मिनरल्स, फाइबर, आदि पाए जाते है।
फाइबर करता है कम कैलोरीज
नेगेटिव कैलोरी ज्यादातर पौधों से प्राप्त होने वाली चीजों में पाई जाती है और इनमें फाइबर और पानी की मात्रा अधिक होती है। फूलगोभी, सलाद, तरबूज, गाजर, ककड़ी, सेब, टमाटर और तोरईं में नेगेटिव कैलरी पाई जाती हैं। वजन घटाने के लिए इस तरह के खाद्य पदार्थ आपकी रस प्रक्रिया को बढ़ाते हैं क्योंकि उनमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इनको पचाने का वक्त भी काफी लंबा होता है और इस वजह से आपका मेटाबॉलिज्म की दर बढ़ जाती है जो आपके अंदर मौजूद कैलोरीज को बर्न करती है।
जंक और मीठे में होते है ज्यादा कैलोरी
हम जो कुछ भी खाते हैं, उनमें कहीं-न-कहीं कैलोरी की मात्रा होती ही है। जिनमें पोषक तत्व नहीं होते हैं वो सिर्फ एक तरह का कैलोरी होता है। जो शरीर में जमा होकर शरीर में फैट का निर्माण करता हैऔर आपका वजन बढ़ता रहता है। जितने भी जंक और शुगरी फूड है वो इसी श्रेणी में आते हैं। जिन खाद्य पदार्थों में फाइबर और पानी की मात्रा ज्यादा होती है, उनमे कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती है। ऐसे में आपको पाचन के लिए अधिक ऊर्जा और कैलोरी की जरूरत पड़ती है।
कैलोरी बर्न करने के लिए चाहिए कैलोरी
उदाहरण के तौर पर समझे कि कैसे नेगेटिव कैलोरीज काम करती हैं। 100 ग्राम अजवाइन में 16 फीसदी कैलोरी होती है। जबकि आपके शरीर को इसे पचाने के लिए इससे अधिक कैलोरी की जरूरत पड़ती है। इसलिए नेगेटिव कैलोरीज वाले खाद्य पदार्थ वजन कम करने में मदद करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
