Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
क्या आप भी जल्दी-जल्दी खाते हैं खाना? अगर हां तो हो जाएं सचेत
आजकल की भागदौड़ वाली जीवनशैली में सही वक्त पर खाना खाने का भी मौका नहीं मिलता। इतना ही नहीं, हम खाने को भी एक नौकरी की तरह समझने लगते हैं, जिसे बस जल्दी-जल्दी निपटाया और हमारा काम पूरा हो गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जबर्दस्ती जल्दी-जल्दी खाया हुआ खाना आपकी ही सेहत को विभिन्न तरीकों से नुकसान पहुंचा सकता है। खाने को बिना सोचे समझे खाना और जल्दी-जल्दी खाना भी बुरी आदतों में गिना जाता है। इसलिए अगर आप भी खाने को फटाफट खत्म करने वालों में से हैं तो जरा रूकिए और जानिए कि आखिर जल्दी-जल्दी खाना खाने से किस तरह आपकी सेहत पर असर पड़ता है।

बढ़ती है ‘ओवरइटिंग’
चूंकि आप खाना बहुत जल्दी खाते हैं और आप अपने शरीर के संकेत को नकार जाते हैं। इसी वजह से अधिकतर समय आप ओवरइटिंग करते हैं। इसी ओवरइटिंग से वजन बढ़ने के साथ ही और भी बीमारियां हो सकती हैं। जब आप जल्दी-जल्दी खाते हैं, दिमाग तक संदेश नहीं पहुंचता कि पेट भर चुका है या नहीं।

ओबेसिटी का रिस्क
खाने को जल्दी-जल्दी खाने की वजह से इन दिनों ओबेसिटी बहुत ही सामान्य समस्या होने लगी हैं। इस बीमारी से पीड़ित लोग अकसर इसकी वजह असामान्य डाइट और फिजिकल एक्टिविटी कम होना मानते हैं। ऐसे में अगर आप भी खाना जल्दी-जल्दी खाते हैं, तो अब से पूरा चबाते हुए धीरे-धीरे खाएं और फर्क महसूस करें।

खराब डाइजेशन
फास्ट इटर अकसर, बड़े निवाले लेते हैं और उसे पूरा चबाए बिना निगल जाते हैं। इतना ही नहीं, कई बार तो खाने को चबाने के बजाए पानी या फिर किसी और ड्रिंक के साथ निकलते हैं। इन सभी कारणों की वजह ही खाना सही तरह से पच नहीं पाता और इसे आपका हाजमा खराब होता है।

इंसुलिन प्रतिरोध
जल्दी-जल्दी खाने के चक्कर में कई बार खून में एकदम से शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। इसी वजह से इंसुलिन प्रतिरोध की समस्या होती है। यही समस्या आगे चलकर डायबीटीज जैसी बड़ी बीमारी में तबदील हो जाती है।

इस तरह खाए धीरे-धीरे खाना
मील स्किप न करें
कभी भोजन करना स्किप ना करें, ऐसा करने से आप ज्यादा देर तक भूखे रहते हैं। इसी वजह से फास्ट और ओवरइटिंग जैसी समस्याएं होती है।
मोबाइल,टीवी और कंप्यूटर से दूर
मोबाइल, टीवी, लैपटॉप इत्यादि स्क्रीन्स के सामने बैठे हुए कभी भी खाना ना खाए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपका ध्यान भटकता है जिससे आप ज्ल्दी जल्दी खाना खा जाते हैं और आपको भूख का भी एहसास नहीं होता है। अब से कोशिश करें कि खाना शांत वातावरण में ही खाएं।
खाने को अच्छे से चबाएं
जल्दी जल्दी खाने के बजाए, खाने को अच्छे से चबाना जरूरी है। ऐसा करने से आपकी पाचन क्रिया सही तरीके से काम कर पाती है इसलिए अब से खाने का स्वाद लेते हुए उसे अच्छे से चबाते हुए ही खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
