Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आपको भी जल्दी-जल्दी खाने की आदत है, ये आदत सुधार ले वरना हो सकती है ये परेशानियां
काम की व्यस्तता के चलते आजकल इंसान के पास इतना पर्याप्त समय नहीं है कि वो दो समय की रोटी भी चैन के साथ बैठकर खा लें। भागदौ़ड़ भरी जिंदगी में खाना भी अब लोग भागमभाग में खाने लगे हैं। आज कल खाना खाना भी लोगों के लिए किसी टास्क से कम नहीं हैं। अगर खाने का समय मिल भी गया तो हम उसे हर काम की तरह जल्दी से जल्दी निपटाने में लग जाते हैं।
लेकिन आपको बता दें कि जबरदस्ती और जल्दी-जल्दी खाया हुआ खाना आपके स्वास्थ्य को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। वैसे हमारे बड़े-बुर्जुग भी अक्सर हमें धीरे-धीरे खाना चबाकर खाने की ही सलाह देते हैं। जल्दी-जल्दी खाना बुरी आदतों में गिना जाता है। अगर आपको भी ये आदत है तो समय रहते चेत जाइए वरना इसका दुष्प्रभाव सेहत पर पड़ सकता हैं।

ओवरइटिंग की समस्या
जल्दी-जल्दी खाना खाने में हम शरीर के संकेत को नकार देते हैं। इस कारण कई बार हम ओवरइटिंग कर लेते हैं। इसी ओवरइटिंग के वजह से वजन भी बढ़ता है और शरीर कई बीमारियों के चपेट में आ जाता है। जब हम जल्दी-जल्दी खाते हैं तो हमारे दिमाग तक यह संदेश नहीं पहुंच पाता है कि हमारा पेट भर चुका है या नहीं।

मोटापा
जल्दी-जल्दी खाने की वजह से मोटापा की समस्या होना सामान्य बात हो गया है। जल्दी-जल्दी खाने की वजह से हमारी डाइट असंतुलित हो जाती है। अगर खाने को पूरी तरह से चबाकर धीरे-धीरे खाया जाए तो मोटापा की समस्या नहीं होगी।

पाचनतंत्र पर असर
जल्दी-जल्दी खाने वाले लोग अक्सर बड़े निवाले लेते हैं और बिना चबाए पूरा निगल जाते हैं। इतना ही नहीं कई बार अगर खाना न निगल पाएं तो पानी या फिर किसी ड्रिंक के साथ निगलते हैं। और इन कारणों से खाना सही तरह से पच नहीं पाता है। खाना के न पचने के कारण पेट में कई समस्याएं होने लगती हैं।

इंसुलिन प्रतिरोध
जल्दबाजी में खाना खाने से कई बार खून में शूगर की मात्रा एकाएक बढ़ जाती है। इस कारण इंसुलिन प्रतिरोध की समस्या होने लगती है। कुछ समय बाद यही समस्या डायबिटीज जैसी बड़ी बीमारी का रूप ले लेती है।



Click it and Unblock the Notifications
