Latest Updates
-
Garhwali Sweet Rice Arsa Recipe: पारंपरिक तरीके से बनाएं उत्तराखंड की खास मिठाई -
Nirjala Ekadashi Vrat In Periods: क्या पीरियड्स में निर्जला एकादशी का व्रत रख सकते हैं? जानें क्या हैं नियम -
'तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए, वापस आ जाओ', केतन की हत्या के बाद सिया गोयल ने किया ये पोस्ट, अब हो रहा वायरल -
Grandma Comfort Food Vegetable Khichdi Recipe: घर पर बनाएं दादी के हाथों जैसा स्वाद -
Padma Awards 2026: अलका याग्निक-ममूटी को मिला पद्म भूषण, रोहित शर्मा और आर माधवन भी सम्मानित -
Nirjala Ekadashi 2026 Niyam: निर्जला एकादशी व्रत में जरूर करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा व्रत का पूरा फल -
Special Healthy Gajar Paratha Recipe: सर्दियों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी बुध देव की कृपा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ -
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद
टेस्टी ही नहीं हेल्दी डिश है लिट्टी-चोखा, डायबिटीज के मरीज तो जरुर खाएं
बिहार का फेमस फूड लिट्टी-चोखा बेहतरीन स्वाद के वजह से दुनिया भर में लोग इसे बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं। आपको जानकर खुशी होगी कि स्वाद में बेहतरीन लिट्टी चोखा के कई फायदे होते हैं।
चने का सत्तू और बैंगन से तैयार होने वाला लिट्टी चोखा मगर आज हम आपको इसकी रेसिपी नहीं इसे खाने से सेहत को होने वाले फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। इसे खाने से कई तरह की बीमारियों से आप बचे रह सकते हैं। आइए जानते हैं लिट्टी-चोखा खाने के फायदों के बारे में-

डायबिटीज के मरीज खाएं
जिन लोगों को डायबिटीज है, उन्हें लिट्टी-चोखा जरूर खाना चाहिए। लिट्टी खाने से इन्सुलिन रेसिस्टेंट मरीजों में हार्मोन डिसऑर्डर के नियंत्रण में काफी हद तक मदद मिलती है। लिट्टी सत्तु से बनता है। सत्तु भुना हुए चना से तैयार होता, जो इन्सुलिन रेसिस्टेंट की समस्या को कंट्रोल करने में मदद करता है।

शुगर लेवल को रखें नियंत्रित
यह शुगर लेवल को भी नियंत्रित करता है। कई बार मरीजों को इन्सुलिन नियंत्रित करने के लिए कई महीनों तक कुछ दवाइयां दी जाती हैं। दरअसल, मेटाबॉलिज्म के तहत इन्सुलिन खून में मौजूद शुगर को पचाने के काम करता है। इन्सुलिन रेसिस्टेंट डायबिटीज का शुरुआती लक्षण होता है। तो यदि आपको डायबिटीज है, तो बिना संकोच किए इस स्वादिष्ट व्यंजन का मजा उठाइए।

कॉलेस्ट्रॉल रखें नियंत्रण में
बैंगन का चोखा खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम रहता है। ऐसे में यह डायबिटीज के मरीजों के साथ-साथ ब्लड प्रेशर और हृदय से संबंधित समस्याओं से ग्रस्त लोगों के लिए भी बेहद हेल्दी फूड है। इसके अलावा इसमें पोटैशियम और मैंगनीशियम भी अधिक होता है, जिसकी वजह से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नहीं बढ़ता है। वजन कम करने वाले लोगों को रोजाना इसे खाना चाहिए।

पौष्टिक तत्वों से भरपूर
चोखा में बैंगन के अलावा टमाटर आलू भी डाला जाता है। साथ ही हरी मिर्च, अदरक होने से आपको एक साथ कई सब्जियों के पौष्टिक तत्व मिल जाते हैं।

लू से बचाएं
गर्मी के दिनों में जब आप सत्तू से बनी चीजों का सेवन करते हैं, तो आपको लू नहीं लगती। इसमें फाइबर काफी अधिक होता है, जिससे पाचन सही बना रहता है।



Click it and Unblock the Notifications