Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Navratri Special 2020: इन चीजों के सेवन से व्रत में नहीं लगेगी भूख, ये है टेस्टी और हेल्दी फलाहार
इस बार 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक नवरात्रि का यह पर्व मनाया जाएगा। वैसे तो नवरात्रि साल में दो बार आती हैं चैत्र नवरात्र और शारदीय नवरात्र। लेकिन दिवाली के पास शारदीय नवरात्र आती हैं इसलिए इनका ज्यादा महत्व होता है। नवरात्रों मे मां के नौ अलग रूपों की पूजा की जाती है। ऐसे में कुछ लोग नौ दिनों तक उपवास रखते हैं तो कुछ लोग केवल सबसे पहला और आखरी का व्रत रखते हैं। लोगों को पता होना चाहिए कि नवरात्रि व्रत के दौरान अगर आप सही डाइट लेंगे तो आप अपनी भूख पर नियंत्रित रख सकेंगे।

कुट्टू आटा
कुट्टू के आटे से आप कई तरह की चीजें बना सकते हैं। जैसे खिचड़ी, परांठा, पूड़ी, हलवा आदि। ये आसानी से मिल जाता है। चूंकि इसे ज्यादा दिन रखकर यूज नहीं कर सकते इसलिए एक्स्पायरी डेट से पहले ही यूज करें।

साबुदाना
साबुदाना को आप स्नैक्स के रूप में बना सकते हैं. कुट्टू के आटे के साथ मिलाकर इसके पकोड़े बनाए जाते हैं। इसके अलावा साबुदाने से खीर, खिचड़ी, वडा बनाया जाता है। नवरात्रि में कई रेस्टोरेंट साबुदाने से बने स्पेशल आइटम भी सर्व करते हैं।

समा चावल
ये काफी लोकप्रिय व्रत भोजन है। समा के चावल खाने में स्वादिष्ट होते हैं। आप इनसे इडली, उत्तपम, डोसा, खिचड़ी बना सकते हैं।

मखाना, ड्राई फ्रूट्स
मखाने को व्रत स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं। इन्हें घी में भूनकर रख लें। फिर चाय के साथ खाएं। इससे आलू मखाना भी बना सकते हैं। मखाने के साथ काजू, पिस्ता, बादाम, किश्मिश भी मिलाकर खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
