Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
हेल्दी रहने के लिए होम वर्कआउट के लिए लें इंस्पीरेशन

नियमित रूप से एक्सरसाइज करना आपके हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। यह न केवल आपको फिट रहने में मदद करता है, बल्कि आपकी स्किन के लिए भी काफी लाभकारी है। यह आपके पाचन और चयापचय में भी सुधार करने में मदद करता है, आपके स्किन को हेल्दी बनाएं रखने में भी मदद करता है। साथ ही आवश्यक पोषक तत्वों को आपके आहार से मिलाने में मदद करता है। इसके अलावा, जब आप एक्सरसाइज करते हैं, तो आपका शरीर एंडोर्फिन छोड़ता है, जो आपको तनाव कम करने और रक्त परिसंचरण में सुधार करने में सक्षम बनाता है, जो आपकी स्किन को ऑक्सीजन और पोषक तत्व देने में भी मदद करता है और आपकी स्किन को एक हेल्दी साइन देता है।
अगर आपको फिट रहने और नियमित रूप से आगे बढ़ने के तरीकों के लिए प्रेरणा की कमी है, तो आप इस फीट रहने के इन तरीकों को जान सकते हैं, और इनसे इंस्पिरेशन भी लें सकते हैं। लेकिन आपको बता दें कि एक्सरसाइज करने के लिए सबसे बेस्ट टाइम सुबह का है। इसके बाद आप पूरे दिन तरोताजा महसूस करेंगे। आइए जानें फीट रहने के तरीके
30 मिनट का टोन-अप सेट
कैलोरी बर्न करने, टोन अप करने और सक्रिय रहने के लिए 30 मिनट का टोन-अप सेट एक अच्छा विकल्प है। इस एक्सरसाइज को आसानी से घर में किया जा सकता है। ये आपके शरीर के विभिन्न हिस्सों को टोन करने पर ध्यान केंद्रित करता है और उन मांसपेशियों को जलाने और स्किन को रिडिएट करने का एक अच्छा तरीका भी साबित हो सकता है।
योग स्टेट ऑफ माइंड
अगर आप एक्सरसाइज करने की शुरुआत कर रहे हैं, तो आप इस योग की कोशिश कर सकते हैं। यह न केवल शरीर पर बल्कि दिमाग पर भी काम करता है। यह कोर्टिसोल के स्तर को डिटॉक्स करता है और कम करता है। ये आपके चेहरे से मुंहासे और पिंपल्स को रोकने में मदद करता है, जिससे आपको वह चमक मिलती है।
एंडोर्फिन को प्रवाहित करने के लिए बैले बर्रे
बैले बैरे वर्कआउट को सफलतापूर्वक करने के लिए आपको प्रशिक्षित डांसर होने की जरूरत नहीं है। एक त्वरित बैले सत्र आपके सिस्टम में सही मात्रा में हेप्पी हार्मोन पंप कर सकता है। इसका फायदा आपके स्किन पर भी काफी देखने को मिलता है।
तबता
नियमित रूप से तबता का अभ्यास करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग वर्कआउट मध्यम फिटनेस स्तर के लिए अच्छा है। यह 20 सेकंड के प्रशिक्षण के साथ शुरू होता है, इसके बाद 10 सेकंड का आराम और 8-10 समान दौरों की पुनरावृत्ति होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
