Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
टर्की स्टाइल में बनी इस चाय को पीने से कम होता है वजन, जानें इसके फायदे और रेसिपी
आजकल हमारे आसपास हेल्थ के नाम पर कई तरह की चाय मिलने लगी है। जो टेस्टी होने के साथ हेल्दी होने का दावा भी करती है।
हेल्दी रहने के लिए हम में से सेब तो सब खाते हैं लेकिन सेब से बनी चाय भी सेहत के लिए खूब फायदेमंद मानी जाती है। सेब में मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए इसकी चाय यूरोप में काफी फेमस है, खासकर टर्की में इसे पीने की परांपरा है। एप्पल टी पीने से शरीर को मैगनीशियम, सोडियम और पोटेशियम, अमीनो एसिड और विटामिन बी, सी और ई मिलता है। जो कॉलेस्ट्रॉल और हाइपरटेंशन की समस्या से बचाता है।

पाचन तंत्र को मिलता है बढ़ावा
सेब की चाय मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है क्योंकि सेब में घुलनशील फाइबर की अच्छी मात्रा में मौजूद होती है। इसमें मैलिक ऐसिड भी होता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है
एंटीऑक्सिडेंट्स के अलावा सेब में नेचुरल शुगर होती है, जो मेटाबॉलिक बैलेंस में सुधार करके ब्लड शुगर के लेवल को मैंटेन करता है।

वजन बढ़ने रोके
सेब में न के बराबर कैलोरीज होती है। इसकी बनी चाय पीने से कैलोरीज बैलेंस रहती है और इससे वेट लॉस में मदद मिलती है।

एप्पल टी बनाने का तरीका
एक सॉस पैन में 2 लीटर पानी उबालें। सेब को धोएं और उसे 1 इंच के टुकडे़ में काटें। सेब का छिलका न उतारें। अब सेब को खौलते हुए पानी में डालें और 5-7 मिनट तक पकाएं। फिर इसमें चाय, लौंग और दालचीनी डाल कर 10 मिनट तक पकाएं। अब आपकी चाय तैयार हो गई है, इसे कप में छान कर ऊपर से चीनी या शहद मिक्स करें। आप इस चाय को फ्रिज में 3 दिनों तक रख कर पी सकते हैं।

ये लोग न पीएं इस चाय को
प्रेगनेंट महिलाएं श्स जो ब्रेस्टफीड करवाती है वो न पीएं ये चाय। अगर सेब से एलर्जी है तो चाय का सेवन न करें। अगर आप किसी प्रकार की दवाइयां ले रहे हों, तो भी यह चाय ना पियें।



Click it and Unblock the Notifications
