Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
विटामिन डी कमी से कमजोर हो सकती हैं हड्डियां, ये ड्रिंक्स पीएं
एक सर्वे के मुताबिक भारत में करीब 70 प्रतिशत लोग विटमिन डी की कमी से जूझ रहे हैं। विटामिन डी भी शरीर में आवश्यक तत्वों में से एक हैं। शरीर में इसकी कमी से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। हड्डियों का कमजोर होना, हड्डियों से संबंधित बीमारी, इम्यून सिस्टम कमजोर होना और डिप्रेशन शामिल हैं।
विटामिन डी की आपूर्ति को धूप के जरिए भी पूरा की जा सकता हैं। इस वजह से विटामिन डी को 'सनशाइन विटामिन' भी कहा जाता हैं। इसके अलावा आज हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं जिससे आप "विटामिन डी डेफिशियेंसी" या विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं।

सोया मिल्क
सोया मिल्क में भी गाय के दूध की तरह विटमिन डी की भरपूर मात्रा होती है। इस दूध को चाहे तो आप यूं ही पी सकते हैं या फिर डॉक्टर की सलाह से इसमें कोई फ्लेवर पाउडर ऐड कर सकते हैं जिसमें विटमिन डी हो।

गाय का दूध
गाय का दूध विटमिन डी का रिच सोर्स है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो लो फैट मिल्क की जगह लोगों को फुल क्रीम मिल्क पीना चाहिए जिसमें ज्यादा विटमिन डी और कैल्शियम होता है।

ऑरेंज जूस
ऑरेंज जूस विटमिन सी रिच तो होता ही है साथ ही में यह विटमिन डी की कमी को दूर करने में भी मदद करता है। पैक्ड जूस की जगह घर पर ही इस फ्रूट का जूस निकालें और रोज पिएं, इससे आपको फायदा होगा।

दही
दूध से बनने वाला दही भी विटमिन डी रिच होता है। रोज-रोज अगर दही न खाया जा सके तो इसकी लस्सी या छाछ बनाई जा सकती है जो टेस्टी तो होगी ही साथ ही में दही के पूरे फायदे भी आपको मिलेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
