Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
खाने की ऐसी 5 आदतें जो आपके दिल के लिये है खतरा
क्या आपकी खाना खाने के बाद मीठा खाने की आदत है? क्या मसालेदार और मांसाहारी खाना आपका फेवरेट है? या फिर क्या ब्रेकफास्ट में आप समोसा या मेदु वड़ा खाना ज्यादा पसंद करते हैं?
अगर हां, तो आप अपने दिल के साथ एक बहुत बड़ा खिलवाड़ कर रहे हैं। और अगर आप को पता करना है कि कैसे दिल की बीमारी के खतरे को रोका जा सकता है, तो हमारे विशेषज्ञ के सुझावों का पालन करें।
आज हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह के खाने की अदात आपके दिल के लिये खतरा बन सकती है। तो पढ़ें और खुद की सुरक्षा करें..

एक ही टाइप का तेल इस्तमाल करना
हमारे अंदर आदत है कि हम एक ही तेल को जिंदगी भर यूज़ करते हैं। मगर हमें ऐसा नहीं करना चाहिये। हमें हर तीन महीने में अपना तेल बदल लेना चाहिये जिससे हमें अन्य तेलों में मौजूद पोषण भी खाने को मिले। इससे हमारे हृदय को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

खाने के बाद मिठाई खाना
खाना खाने के बाद मीठा खाने से ब्लड ग्लूकोज़ लेवल बढ़ जाता है और मधुमेह होने के चांस बढ़ते हैं। इस वजह से हार्ट की बीमारी होने का खतरा होता है क्योंकि मीठे में फैट और शुगर होता है। हांलाकि खाना खाने के बाद डार्क चॉकलेट का एक टुकड़ा आपके दिल को तंदुरूस्ट बना सकता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट हेाता है।

खाने में ज्यादा मसाला डालना
खाने के साथ हरी मिर्च खाना तो मोटापे से छुटकारा दिला सकता है लेकिन वहीं अगर खाने में तेज लाल मिर्च पावडर का इस्तमाल किया गया, तो यह दिल की बीमारी पैदा कर सकता है।

ब्रेकफास्ट में ऑइली फूड खाना
अगर आप ब्रेकफास्ट में घी से बने पराठे या तले हुए समोसे या वड़े खाते हैं तो अभी से संभल जाएं। सुबह सुबह ऑइली खाने से पेट पर काफी असर पड़ता है और साथ्ज्ञ ही कैलोरी भी बढ़ती है।

नियमित नॉन वेज खाना
हमें शाकाहारी खाना ही खाना चाहिये क्योंकि इसमें ढेर सारा पोषण होता है और कम संतृप्त वसा होता है। वहीं नॉन वेज में खासतौर पर लाल मीट तो हार्ट के रोगियों को बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिये। आप चाहें तो चिकन और मछली खा सकते हैं क्योंकि उसमें ओमेगा 3 फैट और प्रोटीन पाए जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
