Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
एलोवेरा जूस के फायदे ही फायदे
एलोवेरा जिसे हिन्दी में घृतकुमारी कहा जाता है, एक प्रकार का छोटा सा कटीला पौधा होता है जिसकी पत्तियों में ढेर सारा लिक्विड भरा होता है। एलोवेरा का जूस, बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई प्रकार के प्रोटीन और विटामिन होते है जो शरीर को स्वस्थ बनाते है। इसके जूस का स्वाद थोड़ा कड़वा होता है लेकिन आजकल मार्केट में इसका जूस कई फ्लेवर मं मिलता है, जिससे आप आसानी से इसे स्वाद लेकर पी सकते है।
एलोवेरा जूस में एंटी - ऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर की अधिकांश बीमारियों को ठीक कर देते है। इसे पीने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता और प्रतिरक्षा क्षमता दोनों का ही विकास होता है। इसे पीने से शरीर में कम होने पोषक तत्वों की भी पूर्ति हो जाती है। एलोवेरा जूस के फायदे निम्मलिखित हैं :
ऐलोवेरा जूस: स्वास्थ्य की कुंजी

1. डिटॉक्स जूस :
एलोवेरा जूस एक अच्छा डिटॉक्सीफिकेशन करने वाला पेय पदार्थ है। हमारे शरीर में कई प्रकार के विषैले तत्व होते है जो स्कीन को खराब कर देते है और बॉडी सिस्टम पर गंदा प्रभाव डालते है। प्रदुषण, जंक फूड, अनहेल्दी लाइफ स्टाइल और कुछ गंदी आदतें जैसे - स्मोकिंग या ड्रिकिंग आदि से बॉडी में विषैले तत्व पैदा होते है, अगर आप हर दिन एलोवेरा जूस का सेवन करें तो यह तत्व शरीर से खत्म हो जाते है और शरीर को जूस के विटामिन और मिनरल्स मिलते है जो बॉडी को स्वस्थ बनाते है।

2. वजन घटाना :
हर दिन एक ग्लास एलोवेरा जूस पीने से वजन घट जाता है और सही रहता है। इसे पीने से पाचन क्रिया भी दुरूस्त रहती है। एलोवेरा जूस में कई पोषक तत्व होते है जो शरीर का कमजोर नहीं होने देते है। इसे पीने से हर पल खाने और मंचिंग करने की आदत भी दूर हो जाती है।

3. दांतों के लिए लाभकारी :
एलोवेरा जूस में एंटी - माइक्रोवाइल प्रॉपर्टी होती है जो दांतों को साफ और जर्मफ्री रखता है। एलोवेरा जूस को माउथ फ्रेशनर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। एलोवेरा के जूस को मुंह में भरने से छाले और बहने वाले खून को भी रोका जा सकता है। इस प्रकार, एलोवेरा जूस, दांतों की समस्या के लिए लाभकारी होता है।

4. एनर्जी बूस्टर :
एलोवेरा जूस एक प्रकार का एनर्जी ड्रिंक होता है जिसे हर दिन पीने से एनर्जी आती है। एलोवेरा जूस में कई पोषण तत्व, विटामिन और मिनरल्स होते है जो बॉडी सिस्टम को इम्प्रुव करते है और उसे एनर्जी देते है। इसे पीने से शरीर की प्रतिरक्षा क्षमता भी बढ़ जाती है।

5. हेल्दी स्कीन और हेयर :
एलोवेरा जूस के सेवन से खराब त्वचा सही हो जाती है और उसमें निखार आ जाता है। एलोवेरा जूस के नियमित सेवन से स्कीन हमेशा यंग और ब्राइटर लगती है। ऐसा ही बालों के साथ होता है। एलोवेरा जूस को पीने से बालों में शाइन आती है, रूसी दूर हो जाती है और टेक्सचर भी अच्छा हो जाता है। यह एलोवेरा जूस के कुछ मुख्य फायदे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
