Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
7 घरेलू उपचार जिनसे बचना जरुरी
हमें अपनी दादी माँ को उन घरेलू उपायों के लिये धन्यवाद कहना चाहिये जिनसे हम कष्ट और दर्द से चमत्कारी रूप से राहत पाते हैं। हलाँकि सभी घरेलू उपायों की सलाह नहीं दी जाती क्योंकि कुछ काफी खतरनाक होते हैं। वर्कआउट करने के बाद न खाएं ये 9 फूड्स
यूथ हेल्थ वेबसाइट पर प्रकाशित एक लेख के अनुसार यहाँ कुछ ऐसे ही खतरनाक घरेलू उपाय बताये गये हैं जिनसे बचना चाहिये।

1- कानों को साफ करने के लिये मोमबत्ती जलाना
कानों को साफ करने के लिये दोनों कानों की तरफ मोमबत्ती को जलाकर एक चूषण बल तैयार किया जाता है। जबकि यह खतरनाक है क्योंकि इससे कान जाम हो सकते हैं या फिर संक्रमण का खतरा रहता है।
हल - वरिष्ठ नाक, कान गला सर्जन कान के ड्राप्स की सलाह देते हैं।

2- दानों के लिये टूथपेस्ट का उपयोग
दाँत साफ करने के अलावा कुछ लोग चेहरे के दानों को हटाने के लिये टूथपेस्ट का उपयोग करते हैं। हलाँकि इसकी सलाह नहीं दी जाती क्योंकि टूथपेस्ट द्वारा जलन और उत्तेजना से दानों की समस्या और खराब हो सकती है।
हल- स्पेशलिस्ट स्किन सेन्टर के परामर्शदाता त्वचा चिकित्सक डॉ चियाँग वाय क्वाँग पतले सिरके या नमकीन पानी की सलाह देती हैं।

3- अँगुलियों के मस्से काटना
कुछ लोग ब्लेड या अन्य धारदार औजारों से अपने अँगुलियों के मस्से काटते हैं। हलाँकि यह खतरनाक होता है क्योकि इससे संक्रमण का खतरा या फिर दुर्घटनावश अपने आप को काट लेने का डर रहता है।
हल - रतनम एलर्जी और स्किन सेन्टर के डॉ के वी रतनम झामक पत्थर या फिर सर्जरी की सलाह देते हैं।

4- जलन पर मक्खन लगाना
त्वचा पर जलन को दूर करने के लिये अक्सर लोग मक्खन लगा लेते हैं लेकिन मक्खन लगाने से जीवाणु संक्रमण का खतरा रहता है।
हल - डॉ रतनम जली हुई त्वचा को सामान्य ठण्डे पानी धुलने की सलाह देते हैं।

5- गले में फँसी हुई मछली की हड्डी स्वँय ही निकालना
अकसर देखा गया है कि गले में फँसी हुई मछली की हड्डी लोग स्वँय ही अँगुलियों से निकालने का प्रयास करते हैं। हलाँकि ऐसा करने की सलाह इसलिये नहीं दी जाती क्योंकि ऐसा करने पर हड्डी गले में और अन्दर जा सकती है। अगर आप नाखूनों से खरोंचने का प्रयास करते हैं तो गले को नुकसान भी पहुँच सकता है।
हल - वाई एच गोह कान. नाक, गला, सिर और गर्दन सर्जरी के परामर्शदाता डॉ वाई एच गोह अस्पताल जाने की सलाह देते हैं जहाँ डॉक्टर आसानी से आपकी समस्या दूर कर सकते हैं।

6- आँख की बिलनी को सुई से हटाना
अकसर लोग आँख की बिलनी को हटाने के लिये उसे सुई से खोद देते हैं। चूँकि बिलनी आँख के काफी नजदीक होती है इसलिये आप आँखों को नुकसान पहुँचा सकते हैं।
हल - इन्टरनैशनल आई क्लीनिक के आँख के सर्जन डॉ करी चियाँग ऐन्टीसेप्टिक क्रीम प्रयोग करने की सलाह देते हैं।

7- बच्चों के दाँत निकलते समय एल्कोहल का प्रयोग
लोग एल्कोहल का उपयोग कई कारणों से करते हैं और कुछ लोग तो बच्चों के दाँत निकलते समय होने वाले दर्द में राहत के लिये एल्कोहल का प्रयोग करते हैं। हलाँकि कि एल्कोहल के कारण होने वाली जलन से बच्चे को परेशानी हो सकती है। के के वोमेन एवं चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में जनरल एवं ऐम्बुलेटरी पीडियाट्रिक सर्विस के हेड डॉ वारेन ली के अनुसार कुछ प्रकार के एल्कोहल ग्रहण करने योग्य नहीं होते।
हल - डॉ ली बच्चे के दर्दे को दूर करने के लिये कुछ ऐसी चीज देने के लिये कहते हैं जिसे वह काट सके।



Click it and Unblock the Notifications
