Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
छिले और कटे घाव को तुरंत ठीक करे ये घरेलू नुस्खा
जब आपके शरीर की त्वचा पर कोई घाव होता है तो शरीर उसे तुरंत ही ठीक करने की प्रक्रिया मे लग जाता है। यदि आपके घर में बच्चे हैं और सारा दिन दौड़-कूल करते रहते हैं तो यह आपकी जिम्मेदारी बनती है कि उनका झट से इलाज किया जाए। त्वचा अगर छिल या कट गई है, तो उस घाव को यूं ही खुलाना छोड़ कर उस पर मरहम लगाना चाहिये। घाव या चोट को जल्दी भरने के लिये कुछ घरेलू नुस्खे दिये हुए हैं जो कि काफी असरदार हैं। संक्रामक रोगों ने पैर पसारे, कैसे करें परहेज
यह ऐसे घरेलू नुस्खे हैं, जो आपके किचन में ही मौजूद हैं। तो अगली बार जब आपको चोट लगे, तो इनका उपयोग करना बिल्कुल भी ना भूलें।

एलो वेरा
कटे और छिले को तुरंत ठीक करना हो तो, उस पर एलो वेरा का रस लगा लेना चाहिये।

हल्दी पावडर
यह एक एन्टिसेप्टिक है जो कि इंफेक्शन को फैलने से रोकता है। जहां भी कट गया हो वहां पर तुरंत ही हल्दी पावडर लगाएं।

शहद
अगर त्वचा चिल गई है या उस पर घाव बन गया है तो, त्वचा को तुरंत ही साफ पानी से धो कर उस पर शहद का थोड़ा सा लेप लगाएं। अगर त्वचा पर सूजन भी आ गई होगी तो वह भी शहद लगाने से चली जाएगी।

लेवेंडर
यह हर्ब घाव को और ज्यादा बढ़ने से रोकता है और फंगल इंफेक्शन को दूर भगाता है।

टी ट्री ऑइल
यह एक बड़ी ही एंटीबायोटिक दवा है, जो कि घाव को बड़ी जल्दी ही सही कर देता है।

सिरका
यह भले ही कटी त्वचा पर लगाने से जलता है मगर यह घाव को भरने में बिल्कुल भी समय नहीं लेता। इसकी एक बूंद रूई पर डाल कर घाव पर लगाइये।

चीनी
चीनी घाव से रिस रहे पानी को बिल्कुल सोख लेती है और इंफेक्शन को दूर रखती है।

टी बैग
अगर घाव में से खून बह रहा हो तो उस पर टी बैग लगा लें। इससे घाव जल्दी भरता है।



Click it and Unblock the Notifications
