Latest Updates
-
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
ठंडे भोजन को माइक्रोवेव में पर्याप्त गरमाएं
(आईएएनएस)| यदि आप उन लोगों में से हैं, जो सोचते हैं कि पहले से तैयार भोजन खाने से पहले सिर्फ थोड़ा सा गर्म करने की जरूरत भर होती है, तो ऐसा नहीं है। एक अध्ययन के अनुसार, पहले से तैयार जमे हुए भोजन को खाने से पहले पर्याप्त समय के लिए माइक्रोवेव में गर्म करना चाहिए।
आज कल ऑफिस और कैटीनों में माइक्रोवेव की सुविधा हो गई है, जिसमें जिसका जब मन चाहे वह अपने जमे हुए खाने को गर्म कर सकता है। कई लोग तो माइक्रोवेव में खाने को केवल दो सेकेंड के लिये ही गरम करना पसंद करते हैं।

एक जांच में जमे हुए भोजन (चिकन, राइस) के सेवन के बाद 44 लोगों को फूड पॉइजनिंग होने का मामला सामने आया। अमेरिका के 18 राज्यों में इस बात का पता चला कि ठीक तरीके से भोजन गर्म न होने पर भोजन में सेलमोनिला नामक जीवाणु नष्ट नहीं होता, जो फूड पॉइजनिंग के लिए जिम्मेदार है।
अटलांटा के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेशन (सीडीसी) से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए लोगों ने माइक्रोवेव में भोजन गर्म किया था, लेकिन ठीक तरह से गर्म किए बगैर खाना खा लिया था। माइक्रोवेव में कैसे बनाएं पास्ता?
विज्ञप्ति में कहा गया है कि यदि माइक्रोवेव में पके खाने की बात हो, तो पहले से तैयार, जमे हुए भोजन को दी गई समयावधि तक माइक्रोवेव में रखें उसके बाद ही उसे खाएं।
अध्ययन की रिपोर्ट में यह भी सलाह दी गई कि जमे हुए डब्बाबंद भोजन पर उसे पकाने और खाने लायक तैयार करने की प्रक्रिया की चरण दर चरण जानकारी कंपनियों द्वारा पैकेट पर लिखी जानी चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
