Latest Updates
-
Sharad Purnima Vrat Katha: शरद पूर्णिमा के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन-धान्य से भरा रहेगा घर -
Sharad Purnima 2026 Wishes: धन की कभी न कमी हो...शरद पूर्णिमा पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Sharad Purnima 2026 Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों से प्रियजनों को दें शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर बन रहा दुर्लभ लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन -
Karwa Chauth Mehndi Designs 2026: करवा चौथ पर लगवाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ -
Kojagara Puja 2026: कोजागरी पूजा कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और मां लक्ष्मी की पूजा विधि -
White Ghee Vs Yellow Ghee: सफेद या पीला घी, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानिए डायटीशियन की राय -
World Polio Day 2026: पोलियो कैसे होता है? जानिए इसके शुरुआती लक्षण और बचाव के उपाय -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण
चेहरा देखकर पता लगाएं स्वास्थ्य से जुड़ी 10 समस्याएं
आपने अक्सर लोगों को आपस में कहते सुना होगा कि क्या हुआ, चेहरा बड़ा उतरा-उतरा सा लग रहा है। ये बात बिल्कुल सही होती है, आपकी नासाज़ तबियत का जिक्र, चेहरा अपने आप बयां कर देता है।
हाल ही में इस बारे में हुए अध्ययन से पता चला है कि आपका चेहरा बता देता है कि आपके शरीर में अंदर-अंदर क्या चल रहा है। अगर आपको बहुत ज्यादा पसीना आता है तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में हारमोन्स सम्बंधी समस्या है। आपके होंठो और आंखों का रंग आपके शरीर में खून की मात्रा को बताता है।
READ: खूबसूरत त्वचा के लिए उपयोगी दालचीनी
त्वचा की चमक आपके शरीर में पोषक तत्वों के बारे में इंगित करती है। आइए जानते हैं ऐसी कई अन्य बातें, कि आपके चेहरे से आपके स्वास्थ्य के बारे में और क्या-क्या जाना जा सकता है:-

चेहरे के बाल:
कई महिलाओं को चेहरे पर बाल होते हैं जो देखने में काफी भद्दे लगते हैं। यह पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम के कारण हो जाते हैं। इस सिंड्रोम के होने से मासिक धर्म में अनियमितता और प्रजनन क्षमता पर बुरा असर पड़ता है।

फटे होंठ:
अगर आपके होंठ काफी फटते हैं यानि आपके शरीर में पानी की कमी है। कई बार थॉयराइड की शिकायत होने पर भी होंठ फट जाते हैं। जोड़ों में दर्द और लिवर में समस्या होने पर भी होंठ और त्वचा फटने लगती हैं।

पसीना:
जिस व्यक्ति के चेहरे पर काफी पसीना आता है, उसे हाइपरहिड्रोसिस नाम की समस्या होती है। ऐसी औरतों में मासिक धर्म की गड़बड़ी होती है या उन्हे मेनोपॉज शुरू हो जाता है। अगर आपको बहुत पसीना आता है तो शीघ्र ही डॉक्टर से सम्पर्क करें।

फीकी त्वचा:
अगर किसी व्यक्ति के चेहरे की त्वचा बहुत फीकी है तो इसका मतलब है कि उसका ब्लड़ प्रेशर काफी लो है। शरीर में डिहाईड्रेशन और थकान की समस्या होने पर भी त्वचा में फीकापन आ जाता है।

होंठो का रंग:
होंठो और आंखों का रंग, व्यक्ति के शरीर में रक्त की मात्रा को निर्धारित करता है। रंग यदि हल्का होता है तो स्पष्ट है कि उस शख्स के शरीर में रक्त की मात्रा काफी कम है।

नाक और आंखों के नीचे रैश:
अगर नाक और आंखों के नीचे रैसेज होने लग जाएं तो इसका मतलब है कि उस व्यक्ति को किसी प्रकार का चर्मरोग अंदर ही अंदर हो रहा है। ऐसे में आपको शीघ्र ही डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए।

ड्राई स्कीन:
त्वचा में रूखापन, शरीर की अस्वस्थता के बारे में बताता है। अगर आपके शरीर में डिहाईड्रेशन की समस्या है या डाइबटीज की समस्या है या थॉयराइड की दिक्कत हो रही है तो सबसे पहले त्वचा में रूखापन आना शुरू हो जाएगा।

गले में धब्बे:
जिन महिलाओं को गर्दन में धब्बे हो जाते हैं उन्हे शरीर में असंतुलित हारमोन्स की समस्या होती है। इसके लिए बेहतर होता है कि थॉयराइड और पीसीओएस टेस्ट करवा लिया जाएं।

चेहरे पर सूजन:
चेहरे पर सूजन, मुख्यत: तीन कारणों से आती है: नींद पूरी न होना या आपकी किडनियों का सही तरीके से कार्य न करना या हद्य का सही से रक्त संचार न करना। अगर आप पर्याप्त नींद लेते हैं लेकिन फिर भी चेहरे पर सूजन बनी हुई रहती है तो अपनी किडनियों और हद्य की जांच करवा लें, लेकिन इससे पहले डॉक्टरी सलाह अवश्य ले लें।



Click it and Unblock the Notifications
