Latest Updates
-
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत
रिफ्लेक्सोलॉजी से होने वाले 8 फायदे
रिफ्लेक्सोलॉजी (क्षेत्र चिकित्सा) एक वैकल्पिक चिकित्सा है, जो कि भारत जैसे देश में काफी प्रसिद्ध होती नज़र आ रही है। रिफ्लेक्सोलॉजी चिकित्सा विधि में बिना तेल या लोशन का इस्तेमाल किये अंगूठे, अंगुली और हस्त तकनीक द्वारा पैर और हाथ पर दबाव डाला जाता है।
रिफ्लेक्सोलॉजिस्ट का दावा है कि यह ज़ोन और रिफ्लेक्स क्षेत्र की प्रणाली पर आधारित है, जहां वे कहते हैं कि पैर और हाथ पर शरीर की एक छवि प्रतिबिंबित होती है, जो इस आधार पर है कि इस तरह के कार्य शरीर में एक शारीरिक बदलाव लाते हैं।
READ: कितना असरदार एक्युपंक्चर?
अगर आप भी बीपी, तनाव, कमर दर्द या सिदर्द से प्रभावित हैं तो तुरंत ही किसी अच्छे रिफ्लेक्सोलॉजी सेंटर जा कर अपना इलाज करवाएं। आइये जानते हैं रिफ्लेक्सोलॉजी के 8 फायदेमंद प्रभाव...

1. जब आप तनावग्रस्त होते हैं तो इसके कारण आपकी गर्दन और कंधों में भी तनाव पपैदा हो सकता है और दर्द शुरू हो सकता है। ऐसे में एक रिफ्लेक्सोलॉजी सत्र बड़ी राहत दिला सकता है, विशेष रूप से लगातार कंप्यूटर पर काम करने वाले लोगों को।
2. रिफ्लेक्सोलॉजी से खून का दौरा ठीक होने के साथ ही हार्मोनल फ्लूड का भी संचालन भलि प्रकार से होता है, जिससे शरीर के अन्य कार्य ठीक से हो पाते हैं।

3. चिकित्सकीय प्रक्रिया से पेशेवर खिलाडियों के बेहतर प्रदर्शन और उनके रोगों तथा चोटों को स्वस्थ करने में भी सहायता प्राप्त होती है।
4. यह आपके प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार भी करता है।

5. यह अनिद्रा के लिए प्रभावी है। साथ ही यह आपको पूरी तरह से तंदरूस्त रखता है।
6. पैर के एक स्पेशल भाग पर जोर दे कर एंडोर्फिन नामक हार्मोन को रिलीज़ करवाने में मदद की जाती है जिससे कि नर्वस सिस्टम बैलेंस होता है। जिससे तनाव का दर्द का लेवल कम हो जाता है।

7. पैरों की मसाज करने से तनाव काफी कम हो जाता है। यह चिकित्सा ऊर्जा के प्रवाह को सुनिश्चित करता है और पेशेंट को शांति और आराम मिलता है।
8. मसाज करने से शरीर की अशुद्धी और गंदगी भी दूर होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications