Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
क्या आपने कभी सोंचा है इंसन को हफ्ते में कितनी बार नहाना चाहिये
शरीर से बदबू ना आए और खुद को फ्रेश फील करवाने के लिये लोग पूरे दिन में एक बार जरुर नहाते हैं। पर आप के मन में यह बात जरुर आई होगी कि इंसान को दिन में कितनी बार नहाना चाहिये, जिससे उसका स्वास्थ बना रहे और वह अच्छा महसूस करे।
पर क्या आपने कभी सोंचा है कि रोजाना नहाने के पीछे कोई ठोस बात छुपी हुई हो सकती है? वैसे तो, रोजाना नहाने या न नहाने से कोई खास फरक नहीं पड़ता है। कई लोगों को जिन्हें त्वचा संबंधित बीमारी होती है, उन्हें डॉक्टर इस बात की सलाह देते हैं कि वे रोज स्नान न करें।

आप बोल सकते हैं कि रोजाना न नहाने से धूल-मिट्टी और पसीना और ज्यादा चिपक सकता है। पर आपकी जानकारी के लिये बता दें कि, हम में से बहुत से लोग बाहर जा कर काम नहीं करते और धूल-मिट्टी से उनका दिनो-दिन तक कोई सामना नहीं होता।
READ: साबुन छोडिये और लगाइये शावर जैल
आपके शरीर की बाहरी त्वचा, डेड स्किन सेल्स से बनी हुई है, जो शरीर की सुरक्षा करती है। यह त्वचा की नमी को भी मेंटेन करने का काम करती है। अगर आप रोज गरम पानी से नहाते हैं, खासतौर पर साबुन और लूफा ले कर तो, समझिये कि आप अपनी त्वचा को क्षतिग्रस्त कर रहे होते हैं।

आप जितना ज्यादा शॉवर लेते हैं आप उतना ही ज्यादा अपनी त्वचा को नुकसान पहुंचा रहे होते हैं। स्किन से प्राकृतिक तेल निकल जाता है, त्वचा रूखी हो जाती है, फट जाती है और पूरे शरीर में खुजली महसूस होने लगती है।
READ: ठंडे पानी से नहाने के 5 फ़ायदे
वे लोग जो बहुत ही भींड़-भाड़, जिम या बीमार लोगों के नजदीक रहते हैं, उन्हें दिन में एक या दो बार नहाने की सलाद दी जाती है। पर वे लोग जो ऐसी जगहों पर नहीं जाते, वे हफ्ते में दो या तीन दिन ही नहाएं। अगर आप रोजाना नहीं नहाते हैं तब आपकी त्वचा खुद को अच्छे से बैलेंस कर लेती है।
हमारी त्वचा हवा की नमी और त्वचा से निकलने वाले तेल से खुद को नमी प्रदान करती है। हवा जितनी रूखी होगी आपकी त्वचा भी उतनी ही ज्यादा रूखेपन का शिकार होगी। जिन लोगों को रूखेपन की समस्या होती है, उन्हें कम नहाना चाहिये। जब आप गरम पानी से नहाते हैं, त्वचा में नमी की कमी के कारण शरीर में रूखापन आ जाता है।

त्वचा का प्राकृतिक तेल और डेड स्किन सेल्स, खुद का एंटीबायोटिक पैदा करते हैं, जो कि घातक बैक्टीरिया से बचाते हैं। साथ ही यह कई प्रकार के रसायनों को त्वचा के अंदर घुसने से भी रोकते हैं। यह रसायन आप की त्वचा तथा शरीर के अन्य अंगो को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जब आप नहाते हैं तब आप इन तेलों तथा डेड स्किन सेल्स को साफ कर देते हैं और उन रसायनों को शरीर में घुसने के लिये जगह बना देते हैं।
हर इंसान के स्किन की कैमिस्ट्री थोड़ी अलग होती है, कुछ लोगों को रोजाना नहाने से कोई नुकसान नहीं पहुंचता, तो कुछ लोग रूखेपन के शिकार हो जाते हैं। तो अगर आप कभी-कभार नहाने से कतराते हैं तो, इससे कोई विशेष फरक नहीं पड़ता।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications