Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
टूथपेस्ट के लिए असरदार और सस्ते प्राकृतिक विकल्प
अगर आप बाजारू टूथपेस्ट इस्तमार कर रहे हैं और फिर भी आपके मुंह की गंध और दांतों का पीलापन खतम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, तो प्राकृतिक टूथपेस्ट का इस्तमाल करें। यह प्राकृतिक टूथपेस्ट असरदार और बहुत ही सस्ते होते हैं। बाजारू टूथपेस्ट में कइ रसायन होते हैं जो कि न केवल दांतों के लिये ही बल्कि हमारे पूरे स्वास्थ्य के लिये हानिकारक माने जाते हैं। अगर आप अपने दांतों को चमकदार बनाना चाहते हैं तो आज से ही अपने किचन में रखे इन प्राकृतिक खाद्य पदार्थों का प्रयोग करना शुरु कर दें। आइये जानते हैं टूथपेस्ट की जगह पर कौन से प्राकृतिक विकल्प मौजूद हैं।

दातून: भारत में आपको नीम, नीलगिरी या फिर अमरूद के दातून आराम से उपलब्ध हो सकते हैं। इनमें प्राकृतिक तेल होता है जो दांतों और मसूढ़ों की लेयर को सावधानी पूर्वक साफ करता है।

सेंधा नमक: अपने ब्रश पर डायरेक्ट सेंधा नमक डाल कर हल्का सा पानी मिला कर ब्रश करें या फिर इसे माउथ वॉश बना कर भी प्रयोग कर सकते हैं। इससे मुंह की बदबू दूर होती है। इससे दांतों की कैविटी दूर होती है।
बेकिंग सोडा: यह दांतों में एसिड को कम करता है, दाग साफ कर के बैक्टीरिया को मारता है। इसे माउथवॉश के रूप में प्रयोग करने के लिये बेकिंग सोडा, नमक, फिटकरी और सिरका मिला कर प्रयोग करें। टूथपेस्ट बनाने के लिये दो भाग बेकिंग सोडा में एक भाग नमक मिला का प्रयोग करें।

आवश्यक तेल: पुदीने का तेल, लौंग का तेल, दालचीनी का तेल, टी ट्री ऑइल आवश्यक तेलों में से कुछ हैं, जिसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबैक्टीरियल एजेंट होते हैं। यह प्राकृतिक रूप से दांतों की सफाई करने के लिये प्रयोग किये जा सकते हैं। हल्दी, एलो वेरा, फिटकरी पावडर और विटामिन ई को मिला कर प्रयोग करने से मसूड़ो के दर्द और सूजन से राहत मिलती है।
पानी: दांतों को केवल पानी से ब्रश करने पर दांत में फसे खाद्य पदार्थों के रेशे आदि आराम से निकल जाएंगे, जिससे आपके दांतों को कभी हानि नहीं पहुंचेगी। चमकीले सफेद दांत पाने के 20 तरीके

तेल से कुल्ला: यह काफी प्रभावशाली है। आप चाहें तो नारियल के तेल का प्रयोग दांतों की सफाई के लिये प्रयोग कर सकते हैं। ऐसा करने के लिये मुंह में नारियल का तेल भर लें और कुछ मिनटों के बाद उसे कुल्ला कर के निकाल दें। ऐसा करने के बाद दांतों को सूखे ब्रश से साफ कर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
