Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
जानें, सोने से पहले पैरों में मालिश करना क्यों फायदेमंद है
हम लोगों में से ज्यादतर लोग पैरों को उतना महत्व नहीं देते जितना कि देना चाहिये। पर क्या आप जानते र्हैं कि नियमित रूप से पैरों की मालिश करने से लुब्रिकेशन और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद भी मिलती हैं।
इतना ही नहीं, नियमित मालिश पैरों को मजबूती और अधिक लचीलापन भी प्रदान करता है। सोने से पहले अगर पैरों में नारियल तेल से मालिश की जाये तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है।
तेल में मौजूद तत्व पैर की मांसपेशियों को आराम देता है जिससे शरीर से तनाव कम होता है और साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है। रोज़ मालिश करने से अच्छी नींद आती है और अन्य स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां भी ठीक होती हैं जैसे पेट ठीक रहता है, रोज़ाना होने वाला सर दर्द भी ठीक रहता है। यहां पैरों की मालिश को अपने नियमित दिनचर्या में शामिल करने के सात कारण दिये गये हैं, आइए जानें।

ब्लड सर्कुलेशन में सुधार
शरीर के माध्यम से प्रसारित होने वाला ब्लड, शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीजन और पोषण पहुंचाने के लिए जिम्मेदार होता है। ब्लड शरीर से अपशिष्ट और विषाक्त पदार्थों को भी शुद्ध करता है। लेकिन जब तनाव की मौजूदगी के कारण ब्लड का फ्लो सीमित हो जाता है, तो पैरों की मालिश फायदेमंद हो सकती है क्योंकि इससे ब्लड सर्कुलेशन बेरोक प्रवाहित होता है।

पैर की परेशानियां
रोज़ाना नारियल तेल से मालिश करने से पैर की नेर्वेस को आराम मिलता है और लेग सिंड्रोम को खत्म करने में भी मदद मिलती है। इसलिए इस परेशानी से निजात पाने के लिए रोज़ गर्म तेल की मैलिश करें।

लोअर ब्लड प्रेशर
रोज़ सोने से पहले 10 मिनट तक पैरों में मसाज करने से मूड स्विंग और ऐंगज़ाइअटी की परेशानी खत्म होजाती साथ ही लो और हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी भी खत्म होजाती है।

शरीर के एसिड से निजात
रोज़ 20 मिनट पैरों की मालिश करने से मांसपेशियों के ऊतकों में मौजूद लैक्टिक एसिड खत्म होने लगता है जो एक्सर्साइज़िज़ करने से होता है। इसे अगर अनदेखा करने से पैरों की अन्य समस्या बढ़ सकती हैं।

जोड़ों के दर्द में आराम
जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है पैरों की मालिश, इससे आप हर तरह के जोड़ों के दर्द छुटकारा पा सकते हैं।

सिरदर्द में आराम
पैरों में मालिश करने से आपको हर तरह के सर दर्द से आराम मिलता है, रोज़ 15 मिनट मालिश करने से दिमाग शांत होता है। और आप अच्छे से काम करते हैं।

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद
गर्भावस्था के आखरी महीनो में गर्भवती महिलाओं को पैरों में मालिश जरूर करनी चाहिए। इससे पैरों में जमा तरल पदार्थ किडनी में वापस चला जाता है जहाँ उसे बहार निकलने का रास्ता मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
