Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
40 वर्ष की उम्र के हर पुरुष को जरुर करवाने चाहिये ये जरुरी टेस्ट
आजकल मेडिकल परीक्षणों (टेस्ट) के बारे में बहुत कुछ लिखा जा रहा है। टेस्ट की एक विस्तृत सूची है तथा प्रत्येक पुरुष को, विशेषकर जिन्होंने चालीस वर्ष की उम्र पार कर ली हो, साल में एक बार ये टेस्ट अवश्य करवाने चाहिए।
इन टेस्ट के लिए लगने वाले पैसे और समय के कारण बहुत से लोग इन परीक्षणों को करवाने में संकोच महसूस करते हैं। हालाँकि यह बात ध्यान देने योग्य है कि जिस प्रकार की तेज़ गति की ज़िन्दगी हम जी रहे हैं, तनाव और प्रदूषण का स्तर आदि के कारण अधिकाँश लोग जीवन शैली से संबंधित बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।
यदि समय रहते इन पर ध्यान नहीं दिया गया तो ये घातक सिद्ध हो सकती हैं। अत: इन टेस्ट को नज़रअंदाज़ नहीं किया जाना चाहिए।

आइए उन परीक्षणों के बारे में जाने जिन्हें प्रत्येक उस पुरुष को करवाना चाहिए जिसकी उम्र चालीस वर्ष हो गयी हो। सबसे पहले यह देखना चाहिए कि आपका वज़न आवश्यकता से अधिक तो नहीं है।

अपना बॉडी मास इंडेक्स चेक करें। जिन लोगों का वज़न आवश्यकता से अधिक होता है उन्हें भविष्य में डाइबिटीज़ और हृदय से संबंधित बीमारियाँ होने की संभावना अधिक होती है।

कैंसर की जांच करवाएं। कैंसर के खतरे के कई कारण हो सकते हैं जैसे परिवार में किसी को कैंसर होना, किसी नज़दीक के रिश्तेदार को कैंसर होना, जीवन शैली से संबंधित समस्याएं जैसे धूम्रपान आदि।
प्रोस्टेट कैंसर सबसे अधिक महत्वपूर्ण जांच है जो प्रत्येक पुरुष को करवानी चाहिए। पुरुषों में कोलोरेक्टल कैंसर भी बहुत आम है। इसका पता लगाने के लिए कोलोनोस्कोपी की जाती है।

जिन लोगों के परिवार में हृदय से संबंधित बीमारियों का इतिहास रहा है उन्हें कोलेस्ट्राल की जांच करवाने की सलाह दी जाती है। हमेशा अपने एचडीएल (अच्छा कोलेस्ट्राल), एलडीएल (खराब कोलेस्ट्राल) और ट्राईग्लिसराइड के स्तर की जांच करवाते रहें। एलडीएल तथा ट्राईग्लिसराइड का अधिक स्तर घटक सिद्ध हो सकता है क्योंकि यह हृदय की अधिकाँश बीमारियों का सबसे आम कारण होता है।

ऐसे लोग जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें नियमित तौर पर अपने ब्लड प्रेशर की जांच करवाते रहना चाहिए। यदि आवश्यकता हो तो इसे नियंत्रण में लाने के लिए दवा का सेवन करना चाहिए।
हाई ब्लड प्रेशर के कारण हृदय, किडनी और आँखों से संबंधित बीमारियाँ हो सकती है। डाइबिटीज़ की जांच के लिए ब्लड शुगर की जांच करवाते रहना चाहिए।

स्वस्थ जीवन शैली के लिए के लिए साल में एक बार मेडिकल जांच करवाना बहुत आवश्यक है। ध्यान रहे कि आप अच्छे डॉक्टर का मार्गदर्शन लें तथा ये जांच किसी प्रोफेशनल और जानी मानी पैथोलॉजी लेबोरेटरी में ही करवाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
