Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
क्यूं जरुरी है शारीरिक संबन्ध बनाने के बाद पेशाब करना
पति-पत्नी के बीच एक स्वस्थ रिश्ता बनाए रखने के लिये स्वस्थ यौन जीवन का भी होना बहुत जरुरी है। वे कपल्स जो टाइम ना होने की वजह से एक दूसरे के साथ कम समय बिताते हैं उनके रिश्ते में मजबूती नहीं होती। यह बहुत जरुरी है कि दोनों ही कपल्स अपनी सेक्स लाइफ को अच्छी बनाने के साथ-साफ उस प्रक्रिया को भी साफ सुथरा बनाएं, जिससे आगे चल कर दोनों को ही समस्या ना हो।
READ: जानें लवमेकिंग के पहले और बाद के 12 स्वच्छता नियम
आपको इस बात की जानकारी जरुर होनी चाहिये कि आपके पार्टनर के गुप्तांगों का स्वस्थ और साफ सुथरा होना काफी जरुरी है क्योंकि उसका सीधा संबन्ध आपके स्वास्थ्य से भी जुड़ा होता है।

यदि आपके पार्टनर के गुप्तांग संक्रमित हैं, तो आप भी उसी एक संक्रमण की वजह से संक्रमित हो सकती हैं। इसलिये यह बेहद जरुरी है कि सेक्स करने से पहले अपने प्राइवेट पार्ट्स को भली प्रकार से धो लिया जाए।
शारीरिक संबन्ध बनाने के बाद ज्यादातर महिलाओं को मूत्र मार्ग में संक्रमण की शिकायत हो जाती है, जो कि खुद उनके ही पार्टनर दृारा ट्रांसमिट होती है। पुरुषों में शुक्राणु (वीर्य) और मूत्र एक ही मार्ग के माध्यम दृारा निकलते हैं, जिससे मूत्र संक्रमण सेक्स दृारा आसानी से महिला साथी के जननांग में चला जाता है।

अब आइये जानते हैं कि सेक्स करने के बाद महिलाओं को पेशाब करने से क्या लाभ होता है...
संक्रमण से मिलता है छुटकारा
सेक्स करने के बाद पेशाब करने से प्रजनन संबंधी क्षेत्र में घुसे हुए संक्रमण को बाहर निकाले में मदद मिलती है।

यौन मार्ग की सफाई
महिलाओं को सेक्स करने के पहले और बाद में अपने यौन मार्ग की अच्छी तरह से सफाई करनी चाहिये जिससे किसी भी प्रकार के संक्रमण के फैलने का खतरा ना हो। इंटरकोर्स करने से ना सिर्फ मूत्र रोग बल्कि अन्य घातक संक्रमण भी शरीर में आसानी से प्रवेश कर सकते हैं। पुरुषों को कंडोम के इस्तेमाल से यौन संचारित रोगों से खुद और अपनी पार्टनर की दोनों सुरक्षा करने की सलाह दी जाती है।

पुरुषों को महिलाओं दृारा संक्रमण क्यूं नहीं होता?
महिलाओं के केस में मूत्रमार्ग और प्रजनन मार्ग दोनों ही अलग-अलग होते हैं इसलिये उनके पार्टनर को संक्रमण होने के चांस काफी कम होते हैं। सेक्स की वजह से किसी भी प्रकार का यौन संक्रमण ना हो इसलिये दोनों ही साथियों को अपने गुप्तागों को सेक्स के पहले और बाद में धोना चाहिये।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
