Latest Updates
-
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
जानिए क्यों रोजाना पीना चाहिए 1 गिलास आंवले का जूस
आंवला को सारे पोषक तत्वों का पॉवर हाउस माना जाता है क्योंकि इसमें लगभग सभी पोषक तत्व बहुत अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। आंवला तो फायदा करता ही है लेकिन इसका जूस स्वास्थय के लिए और भी अधिक फायदेमंद होता है।
अगर आप आंवले का जूस पीते हैं तो त्वचा में निखार के साथ साथ आपको और भी अविश्वसनीय औषधीय लाभ मिलेंगे। चूंकि इसमें बहुत ज्यादा मात्रा में विटामिन C होता है इसलिए यह ढेर सारी बीमारियों को दूर रखता है और बॉडी के इम्यून सिस्टम को भी बढ़िया रखता है।
गौर करने वाली ये बात है कि आंवला में किसी भी फल और सब्जी की तुलना में प्रचुर मात्रा में एंटी-आक्सीडेंट गुण होते हैं जिसकी वजह से इसका जूस हेल्थ टॉनिक के बराबर ही कारगर होता है। तो आइये हम यहाँ आंवले के जूस से होने वाले कुछ फायदों के बारे में जानते हैं।

1. फैट को ख़त्म करता है:
आंवले के जूस को पीने से आपका मेटाबोलिज्म और प्रोटीन बनने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। यह आपके शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालकर आपके शरीर के फैट को कम करता है।

2. कब्ज़ में आराम:
आंवले के जूस का इस्तेमाल करने से आपका पेट अच्छे से साफ़ होता है जिससे आपको कब्ज़ आदि की दिक्कत नही होती है। ध्यान रहे इस जूस का सेवन आप बहुत अधिक मात्रा में ना करें।

3. ब्लड को शुद्ध रखता है:
आंवले का जूस शरीर के विषैले पदार्थों को बाहर निकालकर आपके ब्लड को शुद्ध रखता है जिससे आपका हीमोग्लोबिन और लाल रक्त कणिकाएं अधिकता में बनते है। इसमें एंटी-आक्सीडेंट गुण होने की वजह से यह ब्लड को शुद्ध रखकर आपकी त्वचा को भी फ्रेश रखता है।

4. आँखों के लिए अच्छा है:
आंवले के जूस का सेवन करने से आपकी आँखों की रोशनी अच्छी रहती है क्योंकि इसमें विटामिन C पाया जाता है जोकि आँखों की मसल्स के लिए अच्छा होता है। इसलिए आप रोजाना इसका सेवन करें।

5. ह्रदय के लिए अच्छा होता है:
अगर आप रेगुलर बेसिस पर आंवले के जूस का सेवन करते हैं तो आपको ह्रदय संबंधी बीमारियाँ जैसे हार्ट अटैक, स्ट्रोक आदि नहीं होंगी क्योंकि यह आपके बॉडी का कोलेस्ट्राल लेवल एकदम ठीक रखता है और आपका ह्रदय और तेजी से काम करता है।

6. हड्डियों को मजबूती देता है:
आंवले के जूस का इस्तेमाल करने से आपके शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती है क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन C बॉडी को कैल्शियम प्रदान करता है जिससे आपको हड्डियों से जुडी समस्याएं नहीं होती हैं।

7. मासिक धर्म में आराम:
आंवले के जूस के इस्तेमाल से महिलाओं में होने वाले मासिक धर्म में बहुत राहत मिलती है क्योंकि यह उन्हें जरूरी विटामिन और मिनरल्स देने के साथ ही शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालता है।

8. अस्थमा में आराम:
अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो आप आंवले के जूस में कुछ बूंदे शहद की डालकर पियें जिससे आपको अस्व्थ्मा और सांस संबंधी समस्यायों में आराम मिलेगा।

9. कैंसर में बचाव:
आजकल लोगों में कैंसर को लेकर एक भय का माहौल है लेकिन आप अगर आंवले के जूस का सेवन करते हैं तो आपको कैंसर होने की सम्भावना कम होगी क्योकि इस जूस में सुपरऑक्साइड डिसम्यूटेज नामक एंटी-आक्सीडेंट होता है जोकि फ्री रेडिकल को ख़त्म करके कैंसर को दूर रखता है।

10. डायबिटीज नियंत्रित करता है:
अगर आपको डायबिटीज है तो आपको चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है, आप आंवले के जूस का सेवन करें आपको आराम मिलेगा, क्योंकि आंवले में मौजूद क्रोमियम आपके ब्लड ग्लूकोस लेवल को नियंत्रित करके इन्सुलिन के स्राव को बढाता है। अगर आप इस जूस में शहद और थोडा हल्दी का इस्तेमाल कर लें तो यह डायबिटीज के लिए और भी अच्छा हो जाता है।
आंवला जूस एक शानदार औषधि है जोकि आपको कई सारी बीमारियों से दूर रखकर आपको स्वस्थ रहने में मदद करता है। इसलिए आप हेल्थ से सम्बंधित टेबलेट का क्यों इस्तेमाल करें जब आपके पास आंवला मौजूद है।



Click it and Unblock the Notifications
