Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बॉडी में इन्फ्लेमेशन होने के 5 लक्ष्ण
अगर आप इन्फ्लमैशन से पीड़ित हैं तो इसका पता लगाने के लिए आप ब्लड टेस्ट करा सकते हैं। हालांकि कुछ संकेत भी हैं जिनसे यह पता चलता है कि आपका शरीर इन्फ्लमैशन की गिरफ्त में है।
मुंबई स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में फिजिशियन डॉक्टर प्रदीप शाह आपको कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में बता रहे हैं जिनसे पता चलता है कि आपकी बॉडी में इन्फ्लमैशन है।

1) जोड़ों में हल्का दर्द
अधिकतर लोग जोड़ों में होने वाले कम दर्द को यह मानकर नजरअंदाज कर देते हैं कि यह ठंड या गलत पोजीशन में बैठने के कारण हो सकता है। हालांकि यह अंडरलाइनिंग इंफ्लेमेटरी का संकेत हो सकता है, जो आपके जोड़ों और हड्डियों के लिए नुकसानदायक है।
2) मांसपेशियों में दर्द
अगर आपको बिना किसी चोट के मांसपेशियों में दर्द होता है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए क्योंकि यह इन्फ्लमैशन का भी संकेत हो सकता है।
3) कमजोरी या सुस्ती
अगर आपको ज्यादा ही सुस्ती या कमजोरी महसूस होती है, तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में कुछ गड़बड़ है। अगर ब्लड टेस्ट में ईएसआर और पीआरपी का लेवल हाई आता है, तो यह अंडरलाइनिंग इन्फ्लमैशन का संकेत है।
4) स्किन रैश और रेडनेस
खुजली, स्किन रैश और रेडनेस बेशक एलर्जी के संकेत हैं लेकिन यह ऑटोइम्यून डिजीज के भी संकेत हो सकते हैं। इनसे राहत पाने के लिए घरेलू उपचार आजमाने की बजाय आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए।
5) फ्लू जैसे लक्षण
फ्लू जैसे लक्षण जैसे शरीर का तापमान बढ़ना, ठंड लगना और भूख की कमी आदि भी इन्फ्लमैशन के संकेत हो सकते हैं। इतना ही नहीं बेवजह सिरदर्द होना भी इसका एक कारण है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
