Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
सिरदर्द और माइग्रेन से तुरंत आराम पाने के 6 आसान और असरदार घरेलू उपाय

सिरदर्द तीन प्रकार के होते हैं - स्ट्रेस सिरदर्द, माइग्रेन और क्लस्टर सिरदर्द। जाहिर है सिरदर्द एक गंभीर समस्या है जिससे आपके कामकाज पर बुरा असर पड़ता है।
इसलिए यदि आप सिरदर्द (या माइग्रेन) के लिए तत्काल घरेलू उपचार की तलाश कर रहे हैं, तो आप सही कर रहे हैं।
यह जरूरी नहीं है कि सिरदर्द होने पर आपको डॉक्टर के पास ही जाना पड़े। आप घर पर कुछ आसान उपायों से भी इस समस्या से राहत पा सकते हैं।
हम आपको इस लेख में सिरदर्द से आराम पाने के कुछ प्रभावी तरीके बता रहे हैं।

स्ट्रेचिंग
स्ट्रेस सिरदर्द सबसे आम सिरदर्द है। ये मांसपेशियों में तनाव और थकान के कारण होता है।
इसलिए अगर आप सिरदर्द के कारण बेचैन हैं, तो आपको रोजाना कम से कम 15 मिनट नीचे दिए बताई गई एक्सरसाइज़ जरूर करनी चाहिए।

नेक स्ट्रेच
सबसे पहले अपनी गर्दन को बाईं तरफ स्ट्रेच करें। 5 सेकंड तक रुकें और फिर पहली पोजीशन में वापस आकर 5 सेकंड तक आराम करें।
इसी तरह दायीं तरफ से भी करें। इस क्रिया को कई बार दोहराएं।

शोल्डर स्ट्रेच
अपने कंधों को ऊपर उठाएं और 5 सेकंड ऐसे ही रखें। उसके बाद रिलैक्स करें और इसे नीचे दबाकर दोहराएं ताकि आप अपने गर्दन और कंधे में खिंचाव महसूस कर सकें।
आराम करें और फिर आगे स्ट्रेच करें और फिर उसे वापस दोहराएं। प्रत्येक स्ट्रेच के बीच आराम करते रहें।

आइस पैक
माइग्रेन आमतौर पर आपके सिर में फैली हुई रक्त वाहिकाओं के कारण होता है। इससे राहत पाने के लिए आप आइस पैक का उपयोग करें और इसे अपनी कनपटी पर लगाएं। इससे सिरदर्द कम होता है।

अदरक और नींबू पानी
अदरक सिरदर्द से छुटकारा पाने के लिए बेहतर है। एक बर्तन में पानी डालकर उसमें अदरक और थोड़ा नींबू का रस मिलाकर गर्म कर लें। ठंडा होने के बाद इसे पिएं। इससे आपका सिरदर्द कम हो सकता है।
अगर आप इसे पी नहीं सकते हैं, तो अदरक को पानी में डालकर गर्म करें और उसकी भाप लें।

पुदीने की पत्तियां
पुदीने के पत्तों में मेन्थॉल और मेथोन होते हैं, जब यह आपकी त्वचा को छूते हैं तो इनका कुलिंग इफेक्ट पड़ता है।
पुदीने के कुछ पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें और उसे अपने माथे पर रखें। इसका कुलिंग इफेक्ट आपके सिरदर्द को तेजी से ठीक कर देगा।

तुलसी के पत्ते
तुलसी के पत्ते ज्यादातर भारतीय घरों में पाए जाते हैं। इसलिए यदि आप सिरदर्द से पीड़ित हैं, तो तुलसी के कुछ पत्ते पानी में उबाल लें, और फिर भाप लें। भाप लेने से पहले पहले पानी को ठंडा कर लें।

लौंग
लौंग में एक यौगिक है जिसे यूजोनॉल कहा जाता है जो सिरदर्द को कम कर सकता है। तो जब भी आपको सिरदर्द होता है, तो बस कुछ लौंग को पीसकर उसे रूमाल में लपेटें, और जब तक सिरदर्द कम नहीं हो जाता, तब तक इसे सूंघते रहें।



Click it and Unblock the Notifications
