Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
डांस पे चांस...डांस करने के इन फायदों को जानकर आप भी रोज करेगें डांस

डांस करना आखिर किसको पसंद नहीं होता है। जब फिल्में में अपने पसंदीद स्टार्स को डांस करते हुए देखते है तो आपका भी मन करता है कि आप उनकी तरह डांस करें।
कई ऐसे लोग भी होते है जो अपने शौक को पूरा करने के लिए डांस क्लास जाते है। पर क्या आप जानते है कि डांस करने से आपके स्वास्थ को भी लाभ होता है।
दरअसल डांस, एक ऐसी मूवमेंट एक्सरसाइज है जो सिर्फ आपको शारीरिक रूप से सेहतमंद नहीं रखती बल्कि मानसिक और भावानात्मक रूप से भी आपको फिट रखती है।
जो लोग वजन घटाना चाहते हैं उनके लिए भी डांस थैरेपी बेस्ट है क्योंकि इससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है, साथ ही रक्त संचार सही होने की वजह से हार्ट अटैक जैसी खतरनाक बीमारियां आपके आस-पास नहीं फटकती।
आज आपको बताएंगे की डांस करने से आपको किन सममस्याओं से छुटकारा मिल जाता है और आपके शरीर में किस तरह का फायदा होता है। आइए जानते है....

एनर्जी बढ़ती है
डांस करने से ना सिर्फ आपको अच्छी अनुभूति होती है बल्कि इसके साथ आपके शरीर में की तरह के बदलाव आते है। अगर आपके शरीर में चुस्ती फुर्ती की कमी रहती है तो आपको डांस करना चाहिए। इससे आपके शरीर में एनर्जी पैदा होती है। डांस से आपके शरीर में एनर्जी का संचार होता है।

स्टैमिना बढ़ता है
डांस करने से आपको कई तरह के फायदे है। अगर आप कोई काम करते समय बहुत ही जल्दी थक जाते है तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में स्टैमिना की कमी है। अगर आप डांस करना शुरु कर देगे तो आपका स्टैमिना दिन प्रतिदिन बढ़ता चला जाएगा।

याददास्त तेज होती है
आपको बता दें कि अगर आप जवानी में डांस करने के शौकीन रहे है और आपने अपने जीवन में डांस किया है तो आपके लिए ये बहुत अच्छा है। इससे जब आप बुढापे में जाएंगे तो आपकी याददास्त बिल्कुल कमजोर नही होगी। ये आपको दिमाग की स्मरण शक्ति को मजबूत करता है।

फ्लैक्सिबल होती है बॉडी
आप अगर दिनभर एक जगह बैठकर काम करते है तो आपकी हड्डियों में दर्द होने लगता है। आप अगर समय निकालकर थोड़ा डांस करेगें तो आपकी बॉडी फ्लैक्सिबल हो जाती है। इससे आपको हड्डियों और जोड़ों के दर्द की समस्या नहीं होती है। इसलिए आपको डांस जरूर करना चाहिए।

डिप्रेशन से राहत
अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग काफी तनाव में रहते है। वो हमेशा अकेले रहते है और धीरे धीरे डिप्रेशन में चले जाते है। आपको बता दे कि डांस करने से उनका तनाव दूर भाग जाता है और जो आत्मविश्वास वो खो चुके होते है वो उनको दोबारा मिल जाता है। इसलिए आपको जरूर इसका प्रयोग करना चाहिए।

पॉस्चर में सुधार
आपका पॉस्चर अगर पूरी तरह से बिगड़ चुका है और आप इससे काफी परेशान रहते है तो आपको घबराना नहीं बल्कि डांस करना है। इससे आपके पॉस्चर में भी सुधार आता है। आपको डांस जरूर करना चाहिए।

मोटापा कम होता है
आपको बता दें कि इस समय लोगो की सबसे बड़ी समस्या मोटापा है। मोटापा से आपके शरीर में कई तरह की समस्याएं घर बना लेती है। आपको फ्री स्टाइल डांस करना चाहिए इससे आपका मोटापा कम हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications