Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में हर बीमारी का रामबाण है गुड़ और जीरा

सर्दी के मौसम में इम्यूनिटी सिस्टम थोड़ा कमजोर हो जाता है ऐसे में खांसी, जुकाम और कफ होना सामान्य होता है। लेकिन इस बदलते मौसम में खुद का बचाव करने के लिए आप घर पर ही औषधी तैयार कर सकते हो।
मौसम के बदलाव की वजह से हर दूसरा आदमी ठंड की जकड़ में आकर बीमार हो जाता है, लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं है। इससे बचने के लिए घर और रसोई में मौजूद कई चीजों का इस्तेमाल करके आप इस ठंड के मौसम में खुद को दुरुस्त रख सकते हो। रसोई में मौजूद गुड़ और जीरे से आप ठंड में होने वाली छोटी मोटी बीमारियों का सफाया कर सकती हो।

बॉडी डिटॉक्स करता है
जीरे और गुड़ का यह मिश्रण नेचुरल बॉडी डिटॉक्स के रूप में कार्य करता है, जिससे आपका पूरा शरीर स्वस्थ और स्वच्छ रहता है। जीरे और गुड़ दोनों में ही लौह तत्व की अधिकता होती है।

पीरियड होते है प्रॉपर
जीरे और गुड़ से बना घोल महिलाओं के शरीर में हार्मोंस के असंतुलन को नियमित करता है। इस पानी को पीने से पीरियड की अनियमितता दूर होती है और मासिक धर्म के समय होने वाले दर्द से भी राहत दिलाता है। इसके मिश्रण में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।

हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती
गुड़ और जीरे में खनिज एवं पोषक तत्व भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते है, जो हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को स्वस्थ रखने और उनके निर्माण में सहायक होते हैं। इनका घोल रोजाना पीने से रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है और अल्परक्तता से बचाव होता है। ये हमारे रक्त में मौजूद अशुद्धियों को भी दूर करते हैं।

बुखार और दर्द से राहत
यह ड्रिंक शरीर के तापमान को कम और नियमित करता है, जिससे बुखार, सिरदर्द और जलन आदि से राहत मिलती है। पीठ का दर्द हो या कमर का दर्द, गुड़ और जीरे का पानी पीने से आपको इन सभी समस्याओं से निजात मिलती है। ये मिश्रण शरीर के दर्द को भी कम करता है।

इम्यून सिस्टम होता है स्ट्रॉन्ग
गुड़ और जीरे का पानी पीने से सिरदर्द से काफी आराम मिलता है। सिरदर्द के अलावा इसका पानी पीना बुखार में भी लाभदायक होता है। इसके सेवन से हमारे शरीर से विषैले तत्व दूर होते हैं, जिससे हमारा इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है।

पेट की समस्या होती है दूर
इससे हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने में सहायता मिलती है। जीरा और गुड़ दोनों ही पेट संबंधी परेशानियों के लिए उत्तम माने जाते हैं। इन दोनों का अलग-अलग सेवन करने से भी गैस, कब्ज, पेट दर्द एवं पेट फूलना आदि समस्याओं से निजात मिलती है।

ऐसे बनाएं घोल
जीरे एवं गुड़ के पानी का घोल बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में दो कप सादा पानी लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच पिसा हुआ गुड़ और एक चम्मच जीरा मिलाएं और अच्छी तरह से उबाल लें। उबालने के पश्चात इस घोल के ठंडा होने पर आप इसे पी सकते हैं। हर रोज सुबह खाली पेट एक गिलास यह पानी पीने से आपके स्वास्थ्य को काफी आराम मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
