Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
आयुर्वेद में बताये इस तरीके से पियेंगे पानी तो नहीं पड़ेंगे बीमार
पानी हमारे जीवन का अहम हिस्सा है उसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। हम सबको रोजाना 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए ताकि हमारे शरीर में उसकी कमी ना होने पाए।
जब भी आपको प्यास लगे तो पानी जरूर पीना चाहिए उसको टालना नहीं चाहिए। पानी को धीरे धीरे आराम से पीना चाहिए क्योंकि अगर हम जल्दी जल्दी पानी को पीते हैं तो हमारे आहार नली में हवा घुस जाती है जिससे हमें दिक्कत हो सकती है।

खड़े होकर पानी पीना, हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक
आयुर्वेद के अनुसार पानी को आप अलग अलग तरीके से पी सकते हैं जैसे कभी कभी आप उसमें कुछ मसाले या हर्बल पाउडर मिलाने के बाद उबाल कर पी सकते हैं।
पानी पीने से हमारी प्रतिरोधक क्षमता बढती है और हमें कई तरह की बीमारियों और एलर्जी से लड़ने में मदद मिलती है।

इस आर्टिकल के जरिये हम आपको आयुर्वेद में बताये गए पानी पीने के तरीकों को बताने जा रहे हैं। आप पढ़िए और जानिये पानी पीने का अच्छा और स्वस्थ तरीका,

1: सौंफ, जीरा और धनिये का बीज मिलाएं :
आधा कप पानी में जीरे, सौंफ, और धनिये के पांच पांच दाने डालकर उसे 10 मिनट तक उबालिए और 2 मिनट तक छोड़ दें और उसके बाद पियें। इसको पीने से पहले उसमे से सारे दाने बाहर निकाल लें इससे आपकी पाचक शक्ति ठीक रहेगी और साथ ही मुंह से आने वाली गंदी बदबू से भी छुटकारा मिलेगा।

2: चन्दन की लकड़ी, इलाइची या पुदीना मिलाइए :
पानी में ये सारी चीजें मिलाकर पियें इससे आपको पित्त दोष की समस्या नहीं होगी और आपका हाजमा और मेटाबोलिज्म भी ठीक रहेगा।

3: शहद का सेवन :
वैसे तो शहद के सेवन से बहुत सारे फायदे हैं लेकिन एक गिलास ठन्डे पानी में आधा चम्मच शहद मिलाकर पीने से आपको कफ में आराम मिलेगा।

4: अदरक का इस्तेमाल करें :
आप सुबह सुबह रोजाना एक गिलास पानी में अदरक के पाउडर को मिलाकर पिएं इससे आपका मेटाबोलिज्म ठीक रहता है और साथ ही पेट भी साफ़ रहता है साथ ही कब्ज़ की समस्या नहीं होती है।

5: सोना मिलाएं :
जी हाँ हम बिल्कुल भी मजाक नहीं कर रहे आप अपने पीने के पानी में सोने से बनी चीज को डाल दें और इसे उबालकर पियें। ऐसा करने से सोने में मौजूद मिनरल्स पानी में मिलकर आपके शरीर मे पहुंचंगे जिससे आपकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।



Click it and Unblock the Notifications
